RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

बिहार:वोटर अधिकार यात्रा, यात्रा नहीं आंदोलन है. ‘बिहार में बदलो सरकार, बदलो बिहार’ की आंधी बह रही है:दीपंकर भट्टाचार्य

वोटर अधिकार यात्रा का दूसरा दिन।

RKTV NEWS/औरंगाबाद/गयाजी(बिहार)18 अगस्त। दूसरे दिन की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह 8 बजे देवकृति मैरेज हॉल, औरंगाबाद से भाकपा (माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य का काफिला निकला।उनके साथ भाकपा (माले) की विधान परिषद सदस्य शशि यादव, पोलित सदस्य अमर, अगिआँव के पूर्व विधायक मनोज मंजिल और पार्टी केन्द्रीय कमेटी के सदस्य संतोष सहर भी थे जो पूरी यात्रा में उनके साथ रहेंगे।
घोषी (जहानाबाद ) से भाकपा (माले) विधायक रामबली सिंह यादव और औरंगाबाद जिला सचिव मुनारिक राम समेत दर्जनों पार्टी नेता उनके साथ थे.
आज यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने कहा क़ि कल सासाराम से शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा केवल एक यात्रा की नहीं, बल्कि एक बड़े आंदोलन की शुरुआत है. बिहार में हो रहे एसआइआर के दौरान जीवित मतदाताओं को मृत और प्रवासी बिहारी मजदूरों को बाहरी घोषित कर उनका मताधिकार छीनने जो कोशिश हो रही है, उसके खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है. यह आक्रोश इस यात्रा के दौरान भी दिख रहा है.
उन्होंने कहा कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार जनता पर बोझ बन चुकी है और वह उसे उतार फेंकेगी. ‘बदलो सरकार, बदलो बिहार’ – यह जन-जन का नारा बन चूका है. चुनाव आयोग और एसआइआर की साजिश उसे बचा नहीं पायेगी।
देव पहुंचकर भाकपा (माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य और विधान पार्षद शशि यादव ने  राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत अन्य इंडिया गठबंधन नेताओं के साथ मिलकर रफीगंज, गुरारू, खैरा, अहियापुर, सुल्तानपुर, पंचाननपुर और गयाजी के बीच लाखों की तादाद में जगह-जगह जूटे लोगों का अभिनंदन किया।
भाकपा(माले) महासचिव ने इंडिया गठबंधन नेताओं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर सभा को सम्बोधित किया।
उन्होंने कहा कि ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नाना अपने मुकाम पर पहुंचेगा, बिहार में इस बार सरकार बदलेगी और लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण के अधिकार पर हो रहे हमले को करारा जवाब मिलेगा।
देर शाम वोटर अधिकार यात्रा गयाजी शहर पहुंची. खलिसपुर पार्क होते हुए
रसलपुर क्रिकेट ग्राउंड पहुंची, जहां रात्रि विश्राम हुआ।
गुरारू में किसान नेता बालेश्वर यादव और जेएनएसयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष धनंजय कुमार ने पंचाननपुर में ऐपवा नेत्री रीता वर्णवाल और भाकपा (माले ) के टिकारी प्रखंड सचिव रवि कुमार की अगुआई में तीन तारा वाले लाल झंडे और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ नारे के साथ सैकड़ों पार्टी समर्थक पुरुषों-महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 08 जुलाई 24

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने पंचायत सचिवों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें : जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:कृषि चौपाल कार्यक्रम अंतर्गत कृषकों को दी गई अनेक जानकारियां।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व राम लखन सिंह यादव की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

30 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment