RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महागठबंधन सरकार के ख़िलाफ़ निकाला धिक्कार मार्च!जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा भोजपुर के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष बिभु जैन की अध्यक्षता में महागठबंधन सरकार खिलाफ धिक्कार मार्च निकाला गया। बिहार में शर्मसार हो रही लोकतांत्रिक व्यवस्था, बढ़ते अपराध और छात्र युवाओं के प्रति महा गठबंधन की सरकार की उदासीनता से पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। नीतीश तेजस्वी सरकार की बिगड़ी कानून व्यवस्था,निरंकुश पुलिस व्यवस्था के कारनामों से राज्य की जनता अच्छे से जान गई है ।यह बिहार के लिए शर्म की बात है। कुछ वर्ष पहले सुशासन के नाम से अच्छी छवि बनाने वाले पिछले कुछ वर्ष में ही जंगलराज में बदल दिया।बिहार का युवा छात्र महिला किसान अपनी मांगों को लेकर जब पटना की सड़कों पर उतरती है तो उन पर लाठियां बरसाई जाती है।शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा मार्च निकाला तो कार्यकर्ताओं पर पानी,आंसू गैस और लाठीचार्ज कर हजारों लोगों को जख्मी कर दिया गया।महामंत्री विजय सिंह की हत्या कर दी गई। इन्हीं मुद्दों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आज मार्च नीतीश सरकार के खिलाफ निकालाऔर जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा ।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज , बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौशल विद्यार्थी, उदय सिंह, महेश पासवान, अजय सिंह, मुकेश सिंह, राहुल सिंह, राकेश सिंह, मुकेश कुशवाहा, अमर चौबे, नितेश दुबे, सोनू कुमार, विजय सिंह, करोड़पति सिंह, सीडी शर्मा, राम दिनेश यादव, वंदना राजवांसी, धनजय तिवारी और बहुत से यूवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे जिसकी जानकारी मिडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दी।

Related posts

पूर्णिया एसपी द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइलों को वास्तविक धारकों को सौंपा गया।

rktvnews

मिन्स्क से मुंबई तक: 18वें एमआईएफएफ में बेलारूसी सिनेमा का उत्‍सव मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर: उम्मीदवार अधिवक्ता ने किया वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सत्कार,मिला जीत का आशीर्वाद।

rktvnews

पटना मे प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज और आँसू गैस के प्रहार पर भाजपा ने निंदा की!भोजपुर जिला के नेता और कार्यकर्ता भी जख्मी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार मौजावार कैम्प का आयोजन कर मुआवजा राशि का किया जाएगा भुगतान।

rktvnews

Leave a Comment