RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर:डॉ जितेंद्र शुक्ला ने रक्तदान कर दुर्घटना में घायल की बचाई जान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 अक्टूबर।स्थानीय रेड क्रॉस सोसायटी ब्लड बैंक मैं ए पॉजिटिव रक्त नहीं रहने के कारण एक एक्सीडेंटल केस के लिए जीवन मरण का प्रश्न सामने आ गया था। रोटी बैंक की पहल और सूचना पर डॉ जितेंद्र शुक्ला ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा को स्मरणीय बनाया। बताते चले की डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला एक सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व निगम पार्षद और शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, गैर-राजनीतिक संगठनों से जुड़कर कार्य करते रहते हैं। रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य के साथ साथ अन्य कार्यों में भी विशेष योगदान रहता है।

रक्तदान करते डॉ जितेंद्र शुक्ला

जिसके लिए रक्त दिया गया ,वह पल्लवी कुमारी, पिता मदन प्रसाद ग्राम नारायणपुर कल्याणपुर भोजपुर के निवासी और ऑर्थोपेडिक सर्जन डा बीरेंद्र कुमार के यहां इनको ब्लड की जरूरत थी। रक्तदान के समय रेडक्रॉस की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी,आजीवन सदस्य संजय कुमार ,निकेश पांडेय,डा दिनेश उपस्थित रहे। ऐसे भी प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह पर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करें, कराये, और ब्लड बैंक को समृद्ध बनाएं। अन्यथा ब्लड नहीं रहने पर खतरा हो सकता है।

Related posts

बिहार:मुकेश सहनी ने थामा महागठबंधन का हाथ।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया आरा मंडल कारा का निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 अगस्त 26

rktvnews

नारनौल:त्वरित समाधान सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर: भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत गजराजगंज मंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

20 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment