RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:मुकेश सहनी ने थामा महागठबंधन का हाथ।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 5 अप्रैल। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) चीफ मुकेश सहनी ने महागठबंधन का दामन थाम लिया। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसको शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि सन ऑफ मल्लाह VIP चीफ भाई मुकेश सहनी जी आज महागठबंधन में सम्मिलित हुए और संविधान एवं आरक्षण को समाप्त करने का दावा करने वाली बीजेपी तथा वंचित, अपेक्षित एवं उत्पीड़ित दलित व अति पिछड़े वर्गों की क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने की साजिश करने वाली भाजपा को हटाने का संकल्प लिया। उन्होंने लिखा है कि देश की बहुसंख्यक आबादी के युवा नौकरी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देकर सकारात्मक राजनीति करने वाले महागठबंधन को चुनेंगे ना कि विगत 10 वर्षों से नफरत, विभाजन, बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी के अंधेरे में धकेलने वाली नकारात्मक राजनीति करने वाले एनडीए गठबंधन को।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त ने की जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया कटाव मे दर्जन भर घर गंगा में विलीन! गृहप्रवेश नही हुए नवनिर्मित दोमंजिला मकान भी गंगा मे समाया।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:पूर्व सांसद डॉ.आरके सिन्हा के गांव बहियारा में बांटी गई छठ पूजन सामग्री।

rktvnews

डोरीगंज में नाविकों की बैठक संपन्न।

rktvnews

भारत ने लैटिन अमेरिका के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत किए।

rktvnews

चतरा:चौथे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में शकील अहमद ने दिया योगदान!योगदान के पश्चात उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment