RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने 5 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया उद्घाटन, 60 हाईमास्ट लाइट सहित विभिन्न सिविल वर्क शामिल।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)14 सितंबर।आरा लोकसभा क्षेत्र के आरा, जगदीशपुर एवं पीरो अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुशंसित करीब 5 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को सांसद कॉ. सुदामा प्रसाद ने किया।
इन योजनाओं में 12.5 मीटर ऊंचाई वाले 60 हाईमास्ट लाइटों की आपूर्ति एवं अधिष्ठापन कार्य के साथ-साथ विभिन्न सिविल वर्क भी शामिल हैं। सांसद की अनुशंसा पर भोजपुर जिले में कुल 60 स्थानों पर हाईमास्ट लाइट का अधिष्ठापन किया गया है।

हाईमास्ट लाइट के अधिष्ठापन से प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, चौक-चौराहों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होगी। इससे आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का वातावरण भी मजबूत होगा।

उद्घाटन के अवसर पर सांसद कॉ. सुदामा प्रसाद ने कहा कि आरा लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने तथा उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के माध्यम से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय जरूरतों के आधार पर विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। हाईमास्ट लाइट, सड़क, नाली, भवन एवं अन्य सिविल वर्क जैसी योजनाओं से आम जनता को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।

सांसद ने कहा कि आरा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से तक विकास कार्य पहुंचाना और जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्रतिबद्धता है। जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद के साथ-साथ संबंधित विभागों और मंत्रालयों के समक्ष लगातार उठाया जा रहा है तथा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने वेदवान आर्चरी अकैडमी का निरीक्षण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कॉर्पोरेट नेताओं से प्रौद्योगिकी में अनुसंधान एवं विकास प्रोत्साहन के लिए संस्थानों से सहयोग करने का आग्रह किया।

rktvnews

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित,मतदान की जागरूकता हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जरूरी:डीडीसी भोजपुर

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड की स्‍थापना के रजत जयंती समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर :सोनिया व राहुल गांधी को नामजद करने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला प्रतिरोध मार्च।

rktvnews

Leave a Comment