RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

20 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)18 जनवरी।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार, 20 जनवरी, 2025 को पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) का उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश; बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा;बिहार सरकार के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी; बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव; बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव; बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव; राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी; बिहार सरकार के मंत्री; बिहार विधानमंडल के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
बिहार में तीसरी बार आयोजित हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन का विषय ‘संविधान की 75वीं वर्षगांठ: संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में संसद और राज्य विधायी निकायों का योगदान’ है।
मंगलवार, 21 जनवरी 2025 को समापन सत्र को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संबोधित करेंगे। समापन सत्र में राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधान परिषद के उपसभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी, बिहार सरकार के मंत्री, बिहार विधानमंडल के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
सम्मेलन के दौरान, श्री बिरला ‘संसद की कार्यप्रणाली एवं प्रक्रिया’ के 8वें संस्करण का विमोचन करेंगे। श्री बिरला 21 जनवरी, 2025 को बिहार विधानमंडल परिसर में नेवा सेवा केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे।
85वें एआईपीओसी से पहले 19 जनवरी, 2025 को बिहार के पटना में भारत के विधायी निकायों के सचिवों का 61वां सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान, प्रतिनिधि “अधिक दक्षता, प्रभावशीलता और उत्पादकता के लिए हमारे विधायी निकायों में आधुनिक तकनीकों को अपनाने” पर विचार-विमर्श करेंगे।लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और उसे संबोधित करेंगे।

Related posts

केंद्रीय बजट 2026-27 में सहकारिता क्षेत्र के लिए कई प्रोत्साहनों का प्रस्ताव।

rktvnews

भोपाल:दुष्यन्त की तीन कहानियों का साहित्यकारों ने किया पाठ।

rktvnews

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने हितधारकों की 13वीं बैठक आयोजित की

rktvnews

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी में रचनात्मक क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय एआई कौशल कार्यक्रम हेतु नामांकन आरंभ।

rktvnews

भोजपुर: आज रात 2 घंटे गोपाली चौक फीडर से बिजली आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भगवान महाकालेश्वर तृतीय सवारी में शिवतांडव स्वरूप में भक्तों को देंगे दर्शन।

rktvnews

Leave a Comment