RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

उपायुक्त अबु इमरान ने धान अधिप्राप्ति व शिक्षा विभाग को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ किया बैठक।

लापरवाह पैक्स के ऊपर करें सख्त कार्रवाई!धान अधिप्राप्ति में अनियमित्ता बरतने वाले कर्मी वो पदाधिकारियों पर कराएं प्रथिमिकी दर्ज:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 26 अक्टूबर।उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सहकारिता पदाधिकारी व शिक्षा विभाग से संबंधित शिक्षा पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से धान अधिप्राप्ति को लेकर 8 पैक्स के द्वारा किसानों से क्रय किए गए धान को अभी तक मिलर को नहीं भेजा गया है। की जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सहकारिता पदाधिकारी द्वारा दी गई। इसपर उपायुक्त ने सख्त शब्द में कहा की जिन पैक्स के द्वारा अभी तक मिल में किसान द्वारा क्रय किए गए धान को नहीं भेजा गया है। और अंतिम मौका देने के पश्चात भी लापरवाही बरती गई है।उसपर सख्त कार्रवाई करें।
आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि कुल 11 पैक्स द्वारा धान मिलर को नहीं भेजा गया था पूर्व में दिए गए निर्देश के आलोक में तीन पैक्स द्वारा धान अथवा समतुल्य राशि जमा कर दिया गया है शेष 8 पैक्स द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जिनका नाम निम्नलिखित है। भरही , घोड़ी घाट, बभने, रामपुर, सरदम, जोरी, बरवाडीह, परसौनी।
जिला सहकारिता पदाधिकारी, चतरा को निर्देशित किया गया कि अगर भौतिक सत्यापन में संबंधित पैक्सों के पास धान की मात्रा शून्य पायी गई है, तो अविलम्ब समतुल्य राशि जमा करायेंगे। यदि समतुल्य राशि जमा नहीं करते हैं, तो उनके विरूद्ध नीलाम पत्र वाद दायर करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी जाय।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रतिवेदन के माध्यम से जानकारी दिया कि माह अगस्त 2023 से विभाग से पैक्सों का धान की मात्रा के संबंध में भौतिक सत्यापन हेतु पत्र प्राप्त हो रहें हैं लेकिन इस संदर्भ में लापरवाही देखी जा रही है और खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2022-23 में कई कर्मियों एवं पदाधिकारियों द्वारा धान अधिप्राप्ति में अनियमित्ता देखी गई है। इसपर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अनियमित्ता में संलिप्तता अगर जिन अधिकारियों व कर्मियों का पाया जाता है उसपर सख्त कार्रवाई करें।
उक्त बैठक में अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:राज्यपाल से मध्यप्रदेश व्हीलचैयर क्रिकेट और दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों ने की मुलाकात।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पर रहेगी पैनी नजर:व्यय प्रेक्षक

rktvnews

एनएचआरसी ने दिल्ली में सर्दी के दौरान 56 दिनों में 474 बेघर व्यक्तियों की कथित मृत्यु का स्वतः संज्ञान लिया है।

rktvnews

भोजपुर:संभावना विद्यालय के बच्चों के बीच खेलों के फाइनल आयोजन से हुआ समापन।

rktvnews

पटना:अग्नि सुरक्षा कार्ययोजना क्रियान्वयन निगरानी समिति की बैठक में किए गए अहम् फैसले।

rktvnews

Leave a Comment