RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार सरकार के “मुख्य मंत्री उद्यमी योजना” बेरोजगारी के ह्रास हेतु सराहनीय कदम – रघुपति यादव

उद्धघाटन पश्चात उद्योग का अवलोकन करते पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव

RKTV NEWS/अनिल सिंह,28 अप्रैल।आजकल अपनी सेवाभाओ से जनमानस के बीच चर्चा का विषय बने जन अधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्याशी  रघुपती यादव ने बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की प्रशंसा करते हुए कहा की हमारा देश एक विशाल  दुनिया में शीर्ष स्थान पर जनसंख्या वाला देश है,केंद्र व राज्य स्तर पर बेरोजगारी की चिंता आम युवाओं में व्याप्त हैं।तीव्र गति से जनसंख्या तो बढ़ रही है लेकिन उसके अनुपात में बेरोजगारी भी पीछे नहीं है।हालांकि की राज्य सरकार द्वारा लगातार सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।इसी के तहत बिहार राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र और जनजाति वर्गों के लोगो के लिए रोजगार व्यवसाय योजना(मुख्य्मंत्री उद्यमी योजना) संचालित की गई है जिसके तहत उद्योगों के स्थापना हेतु 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जा रही है जो एक सराहनीय कदम है।उक्त बातें श्री रघुपति यादव ने अपने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के फरना गांव में मुख्य मंत्री उद्यम योजना द्वारा वित्त पोषित पार्थ इंटरप्राइजेज पशु आहार उद्योग के उद्घाटन के दौरान कही जहां बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे।इस अवसर पर उन्होंने पार्थ इंटरप्राइजेज के निदेशक राहुल कुमार उर्फ जितेंद्र कुमार को उनके नए उद्यम के लिए बधाईयां एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा योजना में मिले वित्तीय सहायता का पशुओं संबंधित उद्योग की स्थापना करने हेतु प्रशंसा भी की उन्होंने कहा की आज के दौर में पशुओं के लिए उचित और गुणवक्ता पूर्ण खाद्य सामग्रियों की पूर्ति उचित दरों के साथ क्षेत्र के लोगो उपलब्ध कराने में यह उद्योग काफी हद तक सार्थक होगा।इस अवसर पर श्री यादव ने क्षेत्र के युवाओं को यह संदेश भी दिया की वो जागरूक होकर सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ले और सार्थक उद्यमों की स्थापना कर अपने आपको पोषित करने के साथ साथ अन्य लोगों का भी नियोक्ता के रूप में पोषण करें।इस उद्योग के उद्घाटन के अवसर पर श्री यादव के साथ अन्य गणमान्य लोगों अभय दुबे, राहुल वर्मा, संतोष कुमार, डॉक्टर बब्बन कुमार, मुखराम यादव, संतोष ठाकुर, राजीव, मनीष, दीपक, रवि, विशाल, राहुल, धनंजय सहित अन्य की भी उपस्थिति रही।

Related posts

राजस्थान:चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई।

rktvnews

भोजपुर:डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स’ के लिए बी एस डीएवी के खिलाड़ियों का चयन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को ले अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

आईएनएस सुनयना ने सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया में प्रवेश किया।

rktvnews

भोजपुर:आइलाज एडवोकेट अजात शत्रु की नज़रबंदी गैरकानूनी और असंवैधानिक: आइलाज भोजपुर

rktvnews

पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने किया पकड़ी स्वस्थ केंद्र का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment