RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार चुनाव और उपचुनाव 2025: मतदान के दिन वेतन सहित अवकाश।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 अक्टूबर।भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा के आम चुनाव, 2025 और 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
बिहार में प्रथम चरण के लिए मतदान 6 नवंबर, 2025 (गुरुवार) और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर, 2025 (मंगलवार) को होगा। सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव भी 11 नवंबर, 2025 को होंगे।
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135बी के अनुसार, किसी भी व्यवसाय, व्यापार, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य प्रतिष्ठान में कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति, जो लोक सभा या किसी राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेश की विधान सभा के चुनाव में मतदान करने का हकदार है, को मतदान के दिन वेतन सहित अवकाश प्रदान किया जाएगा।
ऐसे वेतन सहित अवकाश के कारण वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। इन प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले किसी भी नियोक्ता पर जुर्माना लगाया जाएगा। सभी दैनिक वेतनभोगी और आकस्मिक कर्मचारी भी मतदान के दिन वेतन सहित अवकाश के हकदार हैं।
आयोग ने आगे स्पष्ट किया है कि ऐसे मतदाता (आकस्मिक और दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों सहित) जो अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाहर स्थित औद्योगिक या वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत हैं या नियोजित हैं, लेकिन मतदान वाले निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, वे भी मतदान के दिन वेतन सहित अवकाश के लाभ के हकदार होंगे ताकि वे अपना वोट डाल सकें।
आयोग ने सभी राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेश की सरकारों को इन प्रावधानों के सख्त अनुपालन के लिए सभी संबंधित पक्षों को आवश्यक निर्देश जारी करने तथा यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सभी मतदाता स्वतंत्र और सुविधाजनक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Related posts

छत्तीसगढ : सत्यवती को अब नहीं होगी चलने में परेशानी।

rktvnews

जबलपुर में बनेगा टेक्सटाइल का अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:विश्वाचार्य डॉ धर्मेन्द्र बने कुलाधिपति,आचार्य कुल में खुशी।

rktvnews

बागपत :प्रभारी मंत्री ने की राजस्व ,कानून व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली समीक्षा बैठक, आमजन से जुड़े कार्य संवेदनशीलता से करने दिए निर्देश।

rktvnews

नई दिल्ली:2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ मनाया जाएगा “जय जवान – जय किसान सम्मान दिवस” : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

rktvnews

Leave a Comment