RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

रामलीला:आठवें दिन मां सीता के हरण का हुआ सफल मंचन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 22 अक्टूबर।आस्था और श्रद्धा के सनातन प्रतीक प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित रामलीला के मंचन से जनता भाव विभोर हो उठती है।पूरा पंडाल दर्शकों से भरा रहा।
नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहें रामलीला के आज आठवें दिन की प्रस्तुति हुई।मायावी रावण साधू के भेष में आकर छल से मां सीता का हरण किया। वही लक्ष्मण जी को हिरण लाने हेतु लाख मना करने के बावजूद जंगल में भेजा। जिसका लाभ उठा रावण ने जबरजस्ती सीता का हरण कर पुषपक विमान से लंका ले जाने में सफल हुआ। रास्ते में रामभक्त जटायु ने माता सीता को बचाने हेतु बहुत प्रयास किया।रावण से सामना करते हुए अपनी प्राण गवां दिया। इसके साथ ही सेवरी मिलन व सुग्रीव मित्रता का आनंदमय मंचन के साथ समापन हुआ। रामलीला का शुभारंभ रामलीला समिति पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। भाई ब्रह्मेश्वर ,ई. धीरेन्द्र सिंह, शंभू चौरसिया को पट्टिका देकर सम्मानित किया।मेजर राणा प्रताप सिंह,मेजर जग नारायण सिंह, सूबेदार मेजर बलराम राय, सूबेदार जगन्नाथ सिंह, सूबेदार जयराम सिंह, हवलदार राजेंद्र मिश्रा, सूबेदार मेजर शंकर शर्मा, सूबेदार बलराम कुमार कक्कर, सिपाही सतीश कुमार एवं हरेंद्र प्रसाद यादव को सम्मानित किया। वही रामलीला संरक्षण मंडल के डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने जिनवाणी मैनेजमेंट कालेज के निदेशक आदित्य विजय जैन, संत जेवियर्स स्कूल के निदेशक सनोज कुमार, एसटीएसभी के निदेशक मनोज सिंह को सम्मानित किया। वही रामलीला की अध्यक्ष डॉ.अर्चना सिंह ने वार्ड पार्षद संध्या कुमारी को तथा सचिव शंभूनाथ प्रसाद ने गणेश प्रसाद‌ व्याहुत को सम्मानित किया।
संचालन उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता (अधिवक्ता) ने किया। इस अवसर पर रेडकाॕस की सचिव डॉ. विभा कुमारी, प्रेम कुमार, सचिव शंभूनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष शंभू केसरी, सह कोषाध्यक्ष विष्णु शंकर, समिति के वरीय सलाहकार मेजर राणा प्रताप सिंह, डी.राजन, कृष्ण कुमार (पत्रकार), संजीव कुमार पांडेय, अश्विनी कुमार, अवधेश कुमार पांडेय, राम कुमार, चौधरी सुरेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, जय प्रकाश उर्फ बुटाई जी, संजीव सिन्हा, ओपी कश्यप, अनिल राज, निर्मल सिंह, कन्हैया जी, मिथलेश कुमार, राकेश कुमार (शिक्षक), संतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार ‘धन्नू’, मनोज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, नवीन प्रकाश, संतोष कुमार चंद्रवंशी, अशोक कुमार मिश्रा के अलावे समिति के सभी संरक्षक मंडल, तेजस एवं सनातनी सेना के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:विशिष्ट शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के राजनीतिक कार्यकलाप में शामिल होने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर उनके विरुद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी।

rktvnews

पुलिस स्मृति दिवस: रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की; राष्ट्र की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के वीरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 अक्टूबर 25

rktvnews

देवघर:राजकीय श्रावणी मेला-2026 को लेकर की जाने वाली तैयारियों की विभागवार समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

जातिवादी राजनीति के सबसे बड़े लाभार्थी गुंडे और बाहुबली।

rktvnews

नारनौल:28 तक चलेगा मेरी प्यारी लाडो अभियान! पिता पुत्री के अलावा दादा-दादी व नाना-नानी भी करेंगे बेटियों के साथ तक खुशी के पल शेयर।

rktvnews

Leave a Comment