RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :प्रखंडों को बाढ़ग्रस्त घोषित करने के लिए सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में डीएम से मिला पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल।

राहत,बचाव एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाए जिला प्रशासन:सांसद सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 सितंबर।भोजपुर जिले के बड़हरा,शाहपुर,बिहिया,आरा व कोईलवर प्रखंडों को बाढ़ग्रस्त घोषित कर राहत,बचाव एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के लिए भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में 10 सूत्री मांगों को लेकर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भोजपुर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा से मिला!प्रतिनिधिमंडल में सांसद सुदामा के अलावा राज्य कमेटी सदस्य व अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,राज्य स्थाई समिति सदस्य संगीता सिंह,बड़हरा प्रखंड सचिव नंदजी राम,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम शामिल थे!
प्रतिनिधिमंडल के बाद सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि भोजपुर जिले में गंगा एवं सोन नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बड़हरा,शाहपुर,बिहिया,आरा एवं कोईलवर प्रखंडों के निचले एवं नदी के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ और कटाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है!हजारों लोग बाढ़ एवं नदी कटाव से प्रभावित हैं तथा उनके जीवन,आवास और आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है!
उन्होंने आगे कहा कि विशेष रूप से बड़हरा प्रखंड के पीपरपांती गांव में गंगा नदी के कटाव से सात गरीब परिवारों के घर नदी में विलीन हो चुके हैं!कई अन्य घर भी ‘डेंजर जोन’ में आ गए हैं और खाली किए जा रहे हैं!घर छोड़ने को मजबूर अनेक परिवार विद्यालयों,बांधों एवं अन्य अस्थायी स्थानों पर शरण लिए हुए हैं!उनके सामने भोजन,आवास,पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा,बच्चों की पढ़ाई तथा पशुओं के चारा-दाना जैसी बुनियादी आवश्यकताओं का गंभीर संकट खड़ा है!
इसी प्रकार सहार प्रखंड के बरुही क्षेत्र में सोन नदी के कटाव से कई परिवारों की खेती की जमीन एवं पेड़ सोन नदी में समा गए हैं और प्रभावित परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है!इसलिए इसे विशेष परिस्थितियों में वर्तमान बाढ़ एवं कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए निम्नलिखित मांगों पर अविलंब कार्रवाई की जाए!
1.भोजपुर जिले के बड़हरा,शाहपुर,बिहिया,आरा एवं कोईलवर क्षेत्रों को तत्काल बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए!2 शाहपुर से कोईलवर तक गंगा एवं सोन नदी के तटीय क्षेत्रों को कटाव एवं बाढ़ से स्थायी सुरक्षा प्रदान करने के लिए पक्के ठोकर तथा मजबूत एवं स्थायी तटबंध का निर्माण कराया जाए!3 प्रभावित लोगों के लिए तत्काल पर्याप्त संख्या में राहत शिविर संचालित किए जाएं तथा 24 घंटे चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाए!4 बाढ़ से घिरे गांवों एवं टोला-मुहल्लों में आवागमन, राहत एवं बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था की जाए तथा जरूरतमंद परिवारों को तत्काल त्रिपाल उपलब्ध कराया जाए!5 पशुओं के लिए पर्याप्त चारा-दाना एवं पशु चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था की जाए!6 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बच्चों के लिए दूध एवं पोषाहार की व्यवस्था की जाए तथा खाना बनाने के लिए जलावन अथवा रसोई गैस की निःशुल्क व्यवस्था की जाए!5 बांधों व अस्थायी जगहों पर रह रहे विस्थापित परिवारों के लिए टेंट,बिजली, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था की जाए!6 प्रत्येक प्रभावित परिवार को तत्काल राहत के रूप में आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ कम-से-कम तीन माह का राशन सुनिश्चित किया जाए!7 बाढ़ के दौरान डूबने अथवा अन्य बाढ़जनित घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए!8 बड़हरा प्रखंड के पीपरपांती गांव के उन सात गरीब परिवारों, जिनके घर गंगा नदी में विलीन हो गए हैं, को तत्काल तीन-तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराकर आवास निर्माण एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जाए!9 सहार प्रखंड के बरुही क्षेत्र में सोन नदी के कटाव से प्रभावित उन परिवारों, जिनकी खेती की जमीन एवं पेड़ नदी में समा गए हैं अथवा समाने की स्थिति में हैं,को आजीविका के लिए उपयुक्त भूमि अथवा समुचित मुआवजा एवं पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए!10 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो,इसके लिए उन्हें नजदीकी विद्यालयों में नामांकन एवं अध्ययन की विशेष व्यवस्था की जाए तथा आने-जाने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए!
आपसे मांग है कि गंभीर संकट की इस स्थिति को देखते हुए उपर्युक्त मांगों पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा राहत,बचाव,पुनर्वास एवं कटावरोधी कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित किया जाए!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी!

Related posts

पटना:ई. नरेंद्र कुमार सिंह बने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य।

rktvnews

रामगढ़:पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम) को सफल बनाने हेतु जिला समन्वय समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

जयपुर की राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं ने राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को बांधा रक्षासूत्र।

rktvnews

रामगढ़ : नेशनल ओपन किकबॉक्सिंग लीग में गोल्ड मेडल एवं प्रो चैंपियनशिप बेल्ट प्राप्त करने पर खिलाड़ी कार्तिक शौर्य को उपायुक्त ने किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment