
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)24 दिसंबर। मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों द्वारा दीर्घकालिक अवधी वाले कार्याे की तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निदेश दिया कि राजकीय श्रावणी मेला की शुरूआत से पूर्व सारी तैयारियां पूर्ण कर लें। इस दौरान मेला से संबंधित सभी विभागों के कार्यशैली की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, परिहवन विभाग, भवन प्रमंडल विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ विभाग, विद्युत आपूर्ति, वर्क डिविजन, पथ निर्माण विभाग, सूचना जनसम्पर्क विभाग एवं मंदिर से जुड़े विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के वरीय अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मेला से जुड़े विभिन्न विभागों के चल रहे कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा के पश्चात सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अपने-अपने विभाग द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं को पिछले वर्ष की अपेक्षा और भी बेहतर बनाने का प्रयास करें। साथ हीं अपने-अपने विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते रहें, ताकि गुणवतापूर्ण तरीके से सही समय पर सभी कार्यों को पूर्ण किया जा सके। बैठक के क्रम मे विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा निदेशित किया गया कि श्रावणी मेला से जुड़े सभी रुट लाइन में आने वाले बिजली के खम्भे के शिफ्टिंग का कार्य समय से करा लें ताकि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ हीं उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल देवघर एवं नगर निगम देवघर के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जगहों को चिन्हित कर शौचालय काम्प्लेक्स निर्माण हेतु डीपीआर तैयार कराया जाय ताकि श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा आरसीडी के कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया कि खिजुरिया गेट से दर्शनीय मोड़ तक श्रद्धालुओं को सुरक्षित ले जाने हेतु फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य से सबंधित किये जा रहे कार्यों के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। साथ ही कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया कि फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से संबंधित कार्य प्रगति प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में उपायुक्त द्वारा मंदिर के टी-पॉइंट, क्यू काम्प्लेक्स, क्लॉक रूम, सीसीटीवी लगाने आदि कार्याे से भी अवगत हुए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाय।
बैठक में उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक सौरभ, वन प्रमंडल पदाधिकारी देवघर अभिषेक भूषण, नगर आयुक्त रोहित कुमार, सिविल सर्जन देवघर डॉ युगल किशोर चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा शैलेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक-सह-यातायात प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, कार्यपालक अभियन्ता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, विद्युत संचरण प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, विद्युत कार्य प्रमंडल, धनबाद, कार्यपालक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियन्ता, भवन निर्माण निगम, कार्यपालक अभियन्ता, पथ एन०एच० प्रमंडल, सार्जेंट मेजर रौशन मरांडी एवं संबंधित विभाग अधिकारी आदि उपस्थित थे।
