RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:विशिष्ट शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के राजनीतिक कार्यकलाप में शामिल होने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर उनके विरुद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी।

तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित, विभागीय कार्यवाही का संचालन शुरू।

जिलाधिकारी का स्पष्ट निदेश – हर सरकारी कर्मी निष्पक्ष रहें और निष्पक्ष दिखें भी, इसका अनुपालन नहीं करने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्रवाई।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)26 अक्टूबर।सहायक निर्वाचन पदाधिकारी-सह अंचलाधिकारी मशरक द्वारा धर्मन्द्र कुमार विशिष्ट शिक्षक प्राथमिक विद्यालय घोघिया उत्तर टोला अंचल- मशरक सह बी०एल०ओ० के विरुद्ध राजनीतिक पार्टी की जनसभा में भाग लेने से संबंधित प्राप्त विडियो तथा फोटो के आधार पर मशरक थाना कांड 1/2025 दिनांक 20.10.2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
धर्मेन्द्र कुमार, विशिष्ट शिक्षक के राजनीतिक पार्टी की जनसभा में शामिल होना या राजनीतिक कार्यकलाप में भाग लेना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उनका यह कृत्य सरकारी सेवक के कार्यशैली के अनुरूप नहीं है।
उक्त परिपेक्ष्य में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा धर्मेन्द्र कुमार सिंह, विशिष्ट शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय घोघिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही संचालित करने का आदेश जारी किया गया है.

Related posts

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने व्यापक “डिजिटल विज्ञापन नीति, 2023” को स्वीकृति दी।

rktvnews

भोजपुर:होली क्या है ? पर केंद्रित नाटक का भी मंचन होगा 25 फरवरी को।

rktvnews

भोजपुर:दिनेश प्रसाद के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन।

rktvnews

एपिलेप्सी पर इकोन-2023 सम्मेलन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन! मिर्गी रोग से जुड़ी भ्रांतियों और अंधविश्वास को दूर करने में सहयोग करें चिकित्सक:राज्यपाल

rktvnews

बिहार:भोजपुर: त्रिदिवसीय प्रक्षेत्रीय कर्मचारी समागम में समस्याओं पर हुई चर्चा।

rktvnews

भारत भर में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड।

rktvnews

Leave a Comment