RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/ आरा (भोजपुर)04 सितंबर।राज्य में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत, बचाव एवं आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रभावित जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जिलाधिकारी, भोजपुर मनेश कुमार मीणा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। उन्होंने जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति एवं जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के चार अंचल बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें 111 नावों का परिचालन किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए 13 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 25 चिकित्सा शिविर, पशुओं के उपचार हेतु 6 पशु चिकित्सा शिविर तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए 4 मेडिकल बोट का भी संचालन किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में 2700 से अधिक पॉलीथिन शीट का वितरण भी अब तक किया जा चुका है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार निगरानी करते हुए राहत, बचाव एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts

अभिनेत्री सारा खान का खुलासा: देवी के रूप में तैयार होने में मुझे सिर्फ 10-15 मिनट लगते हैं!

rktvnews

भोजपुर:रक्तदान करने वाले युवा प्रेरणा स्रोत है:समाजसेवी कन्हैया प्रसाद

rktvnews

जिलाधिकारी ने जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा अंतर्गत जागरूकता साइकिल रैली को झंडी दिखा किया रवाना ।

rktvnews

प्रधानमंत्री जी के विजन को जमीनी धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारने वाला प्रदेश है उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

rktvnews

गिरीडीह:सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक,संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त, सभी संबंधित अधिकारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की।

rktvnews

Leave a Comment