RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तगण से आरण्य देवी मंदिर में लगी रही लंबी लाइन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 22 अक्टूबर।नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि आरा शहर की अधिष्ठात्री देवी मां आरण्य देवी के मंदिर में पूजन एवं दर्शन को लेकर घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा। मां अरण्य देवी की प्रतिमा एवं मंदिर परिसर को आकर्षक ढ़ंग से फूल-श्रृंगार से सजाया गया था। भीड का आलम यह था कि महिला-पुरुष भक्तो की लाइन आरण्य देवी, व्यापार मंडल से आगे सब्जी गोला तक पहुंच गई।
पुलिस-प्रशासन की टीम, आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य, सेवक एवं स्थानीय वोलिंटियर लोगों को कतारबद्व कराकर मां आरण्य देवी के दर्शन करा रहे थे। मां अरण्य देवी मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार जालान, ट्रस्टी संजय सरावगी उर्फ लल्लू भाई, जीतू चंद्रवंशी, रूपेश कुमार, राजू मेहता, मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार, पुजारी मनोज कुमार पांडेय, ट्रस्टी राजीव रंजन, अशोक कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह के अलावे भाजपा नेता आलोक अंजन उर्फ छोटे, जेपी यादव, अमित कुमार उर्फ भोलू, रिशु कुमार उर्फ सोनू, मुकेश पोद्वार समेत अन्य थे।
मां आरण्य देवी मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि मंदिर निर्माण में दान देने के लिए लोगों में होड़ मची रही। आज एक भक्त ने सर्वाधिक 5 लाख रुपए तथा दूसरे भक्त ने एक लाख एक रुपये दान के रूप में दिया। इसके अलावे दरबार में दर्शन करने आए हजारों भक्तों ने मंदिर निर्माण में अपना सहयोग दिया।
पुलिस-प्रशासन की टीम रहा मुस्तैद रही।

Related posts

दुमका:बाँकीबेरा जलाशय में महाझिंगा बीजों का किया गया संचयन।

rktvnews

भोजपुर जिला प्रशासन की देखरेख में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने 73वें अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2024 का उ‌द्घाटन किया।

rktvnews

राजस्थान:कस्तूर चंद मिश्रा बने भारत परिषद के राजस्थान प्रदेश संयोजक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के 9 लोकसभा क्षेत्रों में 127 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में।

rktvnews

27 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

Leave a Comment