RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:28 तक चलेगा मेरी प्यारी लाडो अभियान! पिता पुत्री के अलावा दादा-दादी व नाना-नानी भी करेंगे बेटियों के साथ तक खुशी के पल शेयर।

डीसी मोनिका गुप्ता

सोशल मीडिया पर करें #मेरी प्यारी लाडो खुशियों के पल सांझा।

टॉप 20 एंट्री को समारोह में किया जाएगा सम्मानित।

नारनौल/महेन्द्रगढ़ 13 फरवरी। उपायुक्त मोनिका गुप्ता  के दिशा निर्देशानुसार बेटियों को बढ़ावा देने के लिए जिला में चलाया जा रहा मेरी प्यारी लाडो अभियान की तिथि लोगों की अत्यधिक भागीदारी को देखते हुए 14 फरवरी से बढ़कर 28 फरवरी कर दी गई है।
डीसी मोनिका गुप्ता ने कहा कि मेरी प्यारी लाडो अभियान के तहत अब पिता पुत्री के अलावा दादा-दादी व नाना-नानी भी बेटियों के साथ तक खुशी के पल शेयर करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों के प्रति लोगों की सकारात्मक सोच पैदा करना है।
उन्होंने कहा कि हमारी प्यारी लाडो हमारी शान है इस पर 60 से 90 सेकंड की वीडियो बनाकर गूगल लिंक के माध्यम से अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा फोटो भी अपलोड कर सकते हैं। इसमें उसके जन्मदिन, स्कूल जाने वाला पहला दिन या किसी उपलब्धि से संबंधित कोई वीडियो शेयर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बेटियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें टॉप 20 एंट्री को भविष्य में एक समारोह आयोजित करके सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फोटो और वीडियो किसी भी उम्र की बेटी के हो सकते हैं।

ऐसे भेजें फोटो व वीडियो

डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि मेरी प्यारी लाडो अभियान के तहत 28 फरवरी तक गूगल लिंक के माध्यम से अपनी फोटो व वीडियो अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले दिए गए बारकोड व https://forms.gle/hxZ6GHdEEzSVQ7ju5 पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा। पेज पर सबसे पहले ईमेल आईडी भरनी होगी। इसके बाद पिता का नाम, बेटी का नाम, बेटी की शैक्षणिक जानकारी, पूरा पता व उसके बाद एड फाइल में जाकर फोटो व वीडियो अपलोड करें। इसके बाद मोबाइल नंबर डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।

Related posts

इंदौर:मंत्री सिलावट ने केवड़ेश्वर घाट का किया लोकार्पण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 सितंबर 24

rktvnews

बागपत:राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बागपत शहर में निकाली गई जागरूकता रैली।

rktvnews

चतरा:प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में चतरा जिला राज्य में प्रथम।

rktvnews

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्यायें।

rktvnews

पितृसत्ता में कैद आरएसएस!

rktvnews

Leave a Comment