RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:जन्माष्टमी पर्व पर बाँधवाधीश मंदिर में श्रध्दालुओं ने किए दर्शन।

मेले में रही हजारों भक्तों की भीड

RKTV NEWS/उमरिया (मध्यप्रदेश) मनोज कुमार प्रसाद,04 सितंबर।जिले में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बांधवगढ़ ताला स्थित बाँधवाधीश मंदिर में भव्य आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालु 8 किमी का पैदल सफर तय कर मंदिर तक पहँचे, और पूजा अर्चना की । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी पर्व पर बाँधवाधीश के दर्शन किये । सर्वप्रथम रीवा रियासत के वंशज दिव्यराज सिंह ने भगवान की पूजा अर्चना की ।

इस अवसर पर कलेक्टर राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह श्रध्दालुओ के साथ पैदल आठ किलोमीटर की चढाई चढ़कर मंदिर पहुंचे तथा भगवान के दर्शन किए । मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में जवानों को तैनात किया गया था। मेला के दौरान बांधवाधीश मंदिर परिसर में समग्र मेले की व्यवस्था हेतु बांधवगढ़ नेशनल पार्क के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय लगातार निगरानी करते रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज , एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी, एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह सहित मेला व्यवस्था के लिए तैनात अधिकारी मुस्तैद रहे।

Related posts

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी और आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी पर परिचर्चा।

rktvnews

झारखंड: चतरा:व्यय प्रेक्षक ने लेखा व्यय कोषांग के पदाधिकारियों कर्मियों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भरत तिवारी के परिजनों से मिले   बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह 

rktvnews

दुमका:रसिकपुर एसपी कॉलेज रोड स्थित शिक्षण संस्थान में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान।

rktvnews

पश्चिम एशिया पर संसद में मोदी : बोले तो खूब, मगर कहा कुछ नहीं!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन और यात्रा पर तीन पुस्तकों का विमोचन किया।

rktvnews

Leave a Comment