RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रतिभा खोज समिति का शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, आराध्या ने जीता प्रथम स्थान।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )04 सितंबर।प्रतिभा खोज समिति की ओर से डॉ. प्रभा सिन्हा शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन विद्या भवन सभागार में प्रो. नंद जी दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिंह, एडीएम बलदेव चौधरी एवं यातायात डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. जंग बहादुर पांडेय ने संबोधित किया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में नगर निगम क्षेत्र के प्लस टू विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें करीब 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक योगेंद्र सिंह, सत्यनारायण राय, मुक्तेश्वर उपाध्याय सहित अन्य शामिल रहे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संभावना उच्च विद्यालय की आराध्या कुमारी ने हासिल किया। द्वितीय स्थान जैन स्कूल के रोहित कुमार सिंह तथा तृतीय स्थान मॉडल स्कूल की साक्षी राज ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार के लिए सौम्या सिंह, विवेक कुमार गुप्ता, सिद्धि कुमारी, आशीष रंजन एवं संस्कृति कुमारी का चयन किया गया। विजेताओं को क्रमशः ₹2100, ₹1500, ₹1100 एवं ₹500 की पुरस्कार राशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया। प्रथम सत्र का संचालन डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया।

दो शिक्षकों को मिला डॉ. प्रभा सिन्हा शिक्षक सम्मान

कार्यक्रम के दूसरे सत्र की अध्यक्षता प्रो. नंद जी दुबे ने की। चयन समिति की ओर से इस वर्ष दो शिक्षकों को डॉ. प्रभा सिन्हा शिक्षक सम्मान के लिए चयनित किया गया। इनमें प्रथम डॉ. राजेंद्र प्रसाद तथा द्वितीय डॉ. ममता मिश्रा रहीं। दोनों शिक्षकों को मुख्य अतिथियों द्वारा मोमेंटो, ₹25-₹21 हजार का चेक, मोमेंटो शॉल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडली में प्रो. नंद जी दुबे, प्रो. जंग बहादुर पांडेय एवं प्रो. दिनेश प्रसाद सिन्हा शामिल रहे।समिति के संस्थापक डॉ. आनंद मोहन सिंह ने समिति के गठन, उद्देश्यों, कार्ययोजना तथा अब तक सम्मानित किए गए शिक्षकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा खोजने का यह लंबा सफर वर्ष 1993 से जारी है। उनका उद्देश्य भीड़ में आवाज पैदा करना नहीं, बल्कि प्रतिभाओं की पहचान कर उनके विकास और उत्थान के लिए मंच उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि आगामी आयोजनों में सभी प्रखंडों से चयनित तीन-तीन छात्रों को जिला स्तरीय कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रस्तुति के लिए बधाई दी।
मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिंह, एडीएम बलदेव चौधरी एवं यातायात डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतिभा खोज समिति के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रतीक ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नवीन कुमार ने किया। समारोह में डॉ. पूनम कुमारी, प्राचार्य डॉ. किरण कुमारी, डॉ. निर्मल कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

इंदौर:होली पर्व को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच।

rktvnews

जल संकट का समाधान: परंपरागत ज्ञान और आधुनिक तकनीक का संगम।

rktvnews

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी संयुक्त अरब अमीरात एवं श्रीलंका की यात्रा पर रवाना हुए।

rktvnews

रांची:मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा चुनाव आयोग।

rktvnews

नारनौल:नेहरू युवा केंद्र की ओर से सीहमा में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

BIZAMP – श्री फंड के माध्यम से उत्तर पूर्व क्षेत्र का व्यापार बढ़ाना, दीमापुर, नागालैंड में आयोजित पहला आउटरीच कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment