RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दिल्ली सीमा शुल्क निवारक आयुक्तालय ने विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत 515 करोड़ रुपये मूल्य के 163.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया।

नई दिल्ली/20 अक्टूबर।दिल्ली सीमा शुल्क निवारक आयुक्तालय ने लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 3.0 के एक भाग के रूप में कल केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा अधिकृत अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा में 515 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 163.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया।
इस अभियान के तहत 163.5 किलोग्राम अवैध नशीले पदार्थ, जिनमें 69 किलोग्राम हेरोइन, 3 किलोग्राम कोकीन, 84 किलोग्राम चरस, 0.75 किलोग्राम गांजा, 6.56 किलोग्राम मारिजुआना/कैनबिस और 0.2 किलोग्राम मेथामफेटामाइन शामिल हैं, को जलाकर नष्ट किया गया।
इस उद्देश्य के लिए गठित एक उच्चस्तरीय ड्रग्‍स निपटान समिति द्वारा इन मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए इन प्रतिबंधित मादक पदार्थों को राजस्व खुफिया निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा जब्‍त किया गया था।
मेसर्स बायोटिक वेस्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली में इन एनडीपीएस पदार्थों को खतरनाक और अन्य अपशिष्ट (एमएंडटीएम) नियम, 2016 के अनुसार जारी दिशानिर्देशों के तहत जलाया गया है।
एक सफल विशेष अभियान 3.0 के प्रयास के तहत ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थ 311 आर-22 सीएफसी सिलेंडरों (298 सिलेंडर) को राजस्व खुफिया निदेशालय और (13 सिलेंडरों) को दिल्ली सीमा शुल्क निवारक आयुक्तालय द्वारा जब्त किया गया था और फिर इसे‍ निपटान के लिए क्रमशः दिनांक 17.10.2023 और 19.10.2023 को मैसर्स एसआरएफ लिमिटेड (अधिकृत/अनुमोदित एजेंसी) को सौंप दिया गया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 09 मई 24

rktvnews

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से परिस्थितियों का लिया जायजा!सबसे खराब स्थिति सोचकर करें तैयारी, एक भी जान नहीं जाए – मुख्य सचिव

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर मिलिट्री स्टेशन में सप्त शक्ति कमांड द्वारा आयोजित ‘वीर नारी एवं वीरांगना मिलन समारोह’ में हुईं शामिल।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का किया शुभारंभ, वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रखाना।

rktvnews

गिरीडीह:मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटों गांव में फूड पॉयजनिंग की घटना पर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सभी बच्चों/महिला और पुरुषों का इलाज जारी

rktvnews

सत्य ही ईश्वर है : जीयर स्वामी

rktvnews

Leave a Comment