RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:स्वास्थ्य विभाग की जिला परामर्श समिति (पीसीपीएनडीटी) की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!उपायुक्त के निर्देशानुसार ओम साईं अल्ट्रासाउंड को देर रात किया गया सील।

चतरा/झारखंड 21 दिसंबर।बुधवार को देर रात गोपनीय शाखा कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला परामर्श समिति (पीसीपीएनडीटी) की समीक्षात्मक बैठक की गई।
पीसीपीएनडीटी की बैठक में उपायुक्त के समक्ष कुल आठ अल्ट्रासाउण्ड के पंजीकरण से संबंधित अभिलेखों सहित प्रस्ताव प्रस्तुत किये गए। उपायुक्त द्वारा प्राप्त सभी अल्ट्रासाउण्ड दस्तावेजों का क्रमवार अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम सात आवेदकों के दस्तावेज में कमी पाई गई। इसे लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को बुधवार के बैठक में पाए गए त्रुटियों को अगले बैठक में दुरुस्त करते हुए दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्देशित किया कि चिकित्सकों का झारखंड से पंजीकृत होना आवश्यक है, जमीन संबंधित दस्तावेज की भी जांच करने का उन्होंने निर्देश दिया।
तत्पश्चात एक अल्ट्रासाउण्ड का दस्तावेज जो सही पाया गया उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। शेष सात अल्ट्रासाउण्ड के प्रस्तावों में जो कमी पाई गई है उसके त्रुटि रहित दस्तावेज में आवश्यक सुधार कर मांग करते हुए अगली पीसीपीएनडीटी की बैठक में रखने की बात कही गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर की मासिक रिपोर्ट की भी समीक्षा की। इस क्रम में जिन जिन अल्ट्रासाउंड के द्वारा रिपोर्ट समर्पित नहीं किया गया था उन्हें रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया। बावजूद रिपोर्ट जमा नहीं करने वालों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का निर्देश दिया।
जिला के मौजूदा लिंग अनुपात की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने बढ़ते भ्रूण हत्या पर चिंता ज़ाहिर की और कहा कि इसे रोकने के लिए हर संभव कदम उठाया जाए। इसके तहत जितने भी अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं उनपर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाया जाए।
उक्त बैठक में सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद, शिशु रोग विशेषज्ञ सदर अस्तपताल चतरा, महिला चिकित्सक डा0 सिंड्रेला बालमुचु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चतरा, रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

ओम साईं अल्ट्रासाउंड केंद्र को किया गया सील

बैठक के समीक्षा के क्रम ओम साईं अल्ट्रासाउंड न्यू बस स्टैंड के विरुद्ध मिली पीसीपीएनडीटी एक्ट के उलंघन के प्राप्त शिकायत पर जांचोपरांत उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर सिविल सर्जन के नेतृत्व में तथा दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी चतरा व सदर थाना पुलिस के मौजूदगी में अल्ट्रसाउंड केंद्र को सील किया गया।

Related posts

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में चित्रकला,पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : प्रथम चरण की बीस विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 223 अभ्यर्थी होंगे चुनाव मैदान में।

rktvnews

भाजपा भोजपुर मुख्यालय में संदेश विधान क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच बैठक एवं परिचर्चा कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

दुमका:कैटेगरी-2 बालूघाटों के समूह के नीलामी के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चित्रकूट का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी ने तिरंगा लहराने को बनाया जन-जन का अभियान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment