RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल।

रायपुर /छत्तीसगढ़ 18 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 60 अभ्यर्थियों ने 87 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
आज पंडरिया और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 6-6, कांकेर और दंतेवाड़ा में 5-5, कवर्धा,डोंगरगांव और अंतागढ़ में 4-4,खैरागढ़ ,मोहला-मानपुर ,केशकाल, बस्तर, बीजापुर और कोंटा में 3-3 जबकि डोंगरगढ़ ,राजनांदगांव, खुज्जी, कोंडागांव, नारायणपुर और चित्रकोट में दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर ,कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,
भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने दानरो नदी का किया निरीक्षण, नदी में कचरा डंप करने को बताया खेदजनक।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त महापौर/अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु विभिन्न निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को किया गया नामित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

पटना:हिन्दी काव्य-साहित्य में तुलसी और भारतेन्दु ही लोकनायक : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

विधानसभा चुनावों के रास्ते लोकसभा की तैयारी में जुटे पीएम मोदी, संसद में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर देंगे जोर – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

rktvnews

Leave a Comment