
RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)10 जून।आज सुबह 9:00 बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया सभागार में भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर का आगमन हुआ।
उक्त अवसर पर महाविद्यालय संस्थापक-सह-शासी निकाय अध्यक्ष, श्गणपति मंडल द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय सचिव-सह-सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा पूसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सी एस पांडेय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
केंद्रीय मंत्री एवं कुलपति को महाविद्यालय प्राचार्य,सहायक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्रा द्वारा फूल-माला एवं बुके द्वारा सम्मानित किया गया।
मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय के विकास का कार्य प्रगति पर है तथा महाविद्यालय के अग्रेतर विकास के लिए शुभकामना करता हूँ। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि मैं महाविद्यालय के विकास के लिए महाविद्यालय परिवार के साथ हूँ।
उक्त अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य के साथ-साथ सहायक राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल सिंह कार्यक्रम सहायक प्राध्यापक अखिलेश मण्डल,राजेश कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह मनोज कुमार ठाकुर,भृगुनाथ सिंह,निर्मल कुमार मिश्रा, प्रधान-सहायक जितेंद्र कुमार सहायक,मुकेश कुमार वीरेंद्र प्रसाद सिंह, राकेश कुमार ,धर्मेंद्र कुमार, मदन सिंह, जगन्नाथ राम,कामेश्वर राम एवं छात्र-छात्रा, कृष्ण जी तिवारी, अंकु पटेल, मुन्ना कुमार सिंह, बेबी कुमारी, अंतिमा कुमारी, अलका मयूरी, किरण कुमारी, जीवेश द्विवेदी,विकास मिश्रा,रामेश्वर सिंह, कामतानाथ तिवारी,अनिता कुमारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
