RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उत्तराखंड:राज्य में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के अन्तर्गत ₹ 16 करोड़ 05 लाख मूल्य की हुई है जब्ती:विजय कुमार जोगदंडे

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)16 अप्रैल।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में राज्य में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के अन्तर्गत 16 मार्च से अभी तक कुल ₹ 16 करोड़ 05 लाख मूल्य की जब्ती हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक ₹ 05 करोड़ 70 लाख कैश, एनडीपीएस और नारकोटिक्स के तहत ₹ 03 करोड़ 99 लाख, ₹ 02 करोड़ 93 लाख मूल्य की शराब और ₹ 03 करोड़ 26 लाख मूल्य की सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की जब्ती की गई है। हरिद्वार जनपद में सबसे अधिक ₹08 करोड़ 43 लाख की जब्ती हुई है। उन्होंने बताया कि आज उत्तरकाशी जनपद से 11 पोलिंग पार्टियां एवं पिथौरागढ़ जनपद से एक पोलिंग पार्टी मतदेय स्थल के लिए रवाना हो गई हैं। इन सभी पोलिंग पार्टियों ने पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम (पी.डी.एम.एस) पोर्टल पर पंजीकरण की कार्यवाही और प्रस्थान की सूचना उपलब्ध करा दी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्य में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के दृष्टिगत मौसम विभाग ने मौसम संबंध अनुमान उपलब्ध कराया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में हीटवेव का कोई भी प्रभाव नहीं होगा, मौसम सामान्य तापमान के अनुकूल रहेगा।

Related posts

व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल ने भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी को डेवलपिंग इंडिया ऐज द सॉफ्ट पावर ऑफ द वर्ल्ड विषय पर 2,000 छात्रों से संवाद करने के लिए किया आमंत्रित।

rktvnews

भारत-फ़िजी संयुक्त वक्तव्य: वेइलोमनी दोस्ती (फिजी अभिव्यक्ति में अर्थ है एक दूसरे से प्रेम करना) की भावना में साझेदारी।

rktvnews

इस्पात मंत्रालय के सचिव ने एनएमडीसी के विशेष अभियान 3.0 लागू करने के प्रयासों की समीक्षा की; एनएमडीसी की पर्यावरणीय जिम्मेदारी और स्वच्छता पहल की सराहना की।

rktvnews

25 जून संविधान हत्या दिवस था” :भगत सिंह कोश्यारी

rktvnews

राजस्थान :ऊर्जा मंत्री ने पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न जिलों का किया दौरा,विभिन्न सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं का अवलोकन।

rktvnews

पटना : एस आर पी कालेज मे आद्रा महोत्सव आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment