RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:रामलीला में रामजन्म, विश्वामित्र आगमन एवं ताड़का वध की हुई मनोरम प्रस्तुति।

नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहे रामलीला के तीसरे दिन का हुआ मंचन!रामलीला को देखने के लिए महिला-पुरुष भक्तों की उमड़ी रही भीड़

आरा/भोजपुर 17 अक्टूबर।शहर के रामलीला मैदान में चल रहे दस दिवसीय रामलीला के तीसरे दिन का आज मंचन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि सर्जन डॉ.पी. सिंह, नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, , रेडक्रास की सचिव डॉ. विभा कुमारी, संरक्षक मंडल के डॉ. कुमार द्विजेंद्र, डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, रामलीला समिति के सचिव शंभूनाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष दिलिप कुमार गुप्ता, शंभूनाथ प्रसाद, शंभुनाथ केसरी, सह कोषाध्यक्ष बिष्णु शंकर, राजेश कुमार उर्फ राजू, अनिता सिंह, दंत चिकित्सक डाॕ. मनीष कुमार, प्रो. नंद जी दूबे, अश्वनी कुमार, अवधेश पांडेय, रामकुमार सिंह , मनोज कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से भगवान की आरती कर किया। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत पट्टिका पहना कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा यह कार्यक्रम जीवन पर्यन्त चलते रहे। रामलीला आनेवाली पीढी को सनातन धर्म से परिचय कराने के लिए एक माध्यम है। लोग प्रतिदिन आकर इसका आनंद उठाएं। नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने कहा की चार सौ वर्षों की रामलीला समिति यह परंपरा आज भी चली आ रहीं हैं। हमारी सनातन संस्कृति बहुत ही सशक्त है। यह हमारी आने वाले पीढ़ी के लिए आवश्यक हैं। इससे हमारी नयीं पीढ़ी अपनी सभ्यता व संस्कृति से अवगत होगी। सचिव शंभूनाथ प्रसाद ने बताया कि रामलीला प्रतिदिन संध्या साढे पांच बजे से रात्रि साढ़े नौ बजे तक रामलीला का आयोजन हो रहा है। उपाध्यक्ष शंभुनाथ केसरी ने बताया की अगामी 24 अक्टूबर (मंगलवार) विजयादशमी के दिन रात्रि 8 बजे ‘रावण पुतला दहन’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। 28 अक्टूबर (शनिवार) को रात्रि 9 बजे से भरत मिलाप की झांकी निकाली जाएगी। 30 अक्टूबर (सोमवार) को संध्या 06 बजे से राम राज्याभिषेक तथा भव्य देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रामलीला के तीसरे दिन वृंदावन की प्रसिद्ध मंडली द्वारा रामलीला में रामजन्म, विश्वामित्र आगमन एवं ताड़का वध की मनोरम प्रस्तुति हुई। कलाकार प्रस्तुति को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। रामलीला को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडी रही। इस अवसर पर विष्णु शंकर, समिति के वरीय सलाहकार मेजर राणा प्रताप सिंह, संजीव कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार (पत्रकार), अवधेश कुमार पांडेय, चौधरी सुरेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, जय प्रकाश उर्फ बुटाई जी, संजीव सिन्हा, ओपी कश्यप, अनिल राज, कन्हैया जी, राममूर्ति ओझा, मिथलेश कुमार, राकेश कुमार (शिक्षक), प्रेम कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, अनिता सिंह के अलावे समिति के सभी संरक्षक मंडल, तेजस एवं सनातन के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बुधवार को रामलीला में सुबाहु-मारीच वध, अहिल्या उद्धार, गंगा दर्शन, नगर दर्शन, फुल बगिया में राम सीता मिलन की मनोरम प्रस्तुति होगी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाथियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे व्‍यापक सामुदायिक प्रयासों की सराहना की।

rktvnews

हरनाटांड़ में “जन संवाद” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न!आमजनों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी, प्राप्त किए जाएंगे सुझाव एवं प्रतिक्रिया : जिलाधिकारी

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की आगामी मानसून की तैयारियों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

महिला कॉलेज में कविता पाठ, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल में मुलाकात पर भाजपा ने जताई आपति।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने किया बालू लदा चार ट्रक और तीन हाईवा जप्त।

rktvnews

Leave a Comment