RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महिला कॉलेज में कविता पाठ, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 27 सितंबर।महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में एनसीसी इकाई द्वारा हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर कविता पाठ, स्लोगन तथा राष्ट्रभाषा हिंदी पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महिला कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मीना कुमारी ने किया। मंच का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी की सीटीओ डॉ स्मिता कुमारी ने किया।
छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए प्राचार्या प्रो. मीना कुमारी ने हिंदी पखवाड़ा के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। हिंदी में काम करने,राजभाषा के प्रति अभिरुचि लाने तथा हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। अपनी मातृभाषा में बोलना और काम करना गर्व की बात है। हिंदी हमारे राष्ट्र की भाषा है,गौरव है और सबसे ज्यादा बोली जाने वाली, सरल,और सुलभ है ।
एनसीसी की सीटीओ डॉ. स्मिता कुमारी ने कहा कि हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ताकि इसके प्रति आत्मविश्वास बढे। एनसीसी कैडेट्स में गीता कुमारी, डिस्की कुमारी, सिंकी कुमारी, आभा कुमारी, अंतिमा कुमारी, रिशिका आनंद, प्रीति कुमारी ने अपने विचारों को अभिव्यक्त किया। निबंध में प्रथम स्थान डिस्की कुमारी ने प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान गीता कुमारी ने प्राप्त किया। कविता में प्रथम स्थान सिंकी कुमारी, द्वितीय स्थान प्रीति कुमारी, तृतीय स्थान आभा कुमारी ने प्राप्त किया। स्लोगन में प्रथम स्थान रिशिका आनंद ने प्राप्त किया।

Related posts

पीरियड लीव वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

भोजपुर:कृष्णगढ देवरिया गांव में बद्रीनाथ केदारनाथ दर्शन के बाद आयोजित हुआ भव्य भंडारा।

rktvnews

Leave a Comment