RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

बक्सर:स्वच्छता ही सेवा कैंपेन के तहत जिला गंगा समिति के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

बक्सर/बिहार 17 अक्टूबर।जिला गंगा समिति बक्सर के द्वारा स्वच्छता ही सेवा स्पेशल कैंपेन के तहत स्थानीय होम गार्ड कार्यालय कैंपस में पौधारोपण कार्यक्रम में आयोजित किया गया. स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर से विभिन्न गंगा घाट व अन्य जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। आज उसी क्रम में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता श्रीयांश तिवारी, जिला समादेष्टा होम गार्ड विनोद कुमार यादव,वनों के क्षेत्र अधिकारी टी पी सिंह,जिला परियोजना अधिकारी शैलेश कुमार राय उपस्थित थे। सभी के द्वारा पौधारोपण किया गया, पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया की अगर हमें स्वच्छ सांस लेना है तो पौधे लगाकर उन्हें बचाना भी होगा,हम सब की यह नैतिक जिम्मेवारी है की अपने आस पास पौधे लगाए और इसे बचाए,पौधे लगाने के साथ साथ बचाने की जिम्मेवारी भी हम सबकी होनी चाहिए,आज के कार्यक्रम से हम यह संकल्प ले की अपने जीवन में एक पौधे जरूर लगाएंगे,साथ ही पर्यावरण संरक्षण व गंगा स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करेंगे, पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हम सभी को आगे आना होगा।
कार्यक्रम में होम गार्ड के सभी कर्मी, फायर बिग्रेड के कर्मी, वन विभाग के नीतीश कुमार, अमिताभ सौरभ, हिंदुस्तान स्काउट के परशुराम कुमार, सुमेश्वर कुमार, मनोज कुमार, रामशरण कुमार, रामायण कुमार, सुंदरम कुमार, राहुल कुमार, प्यारचंद रजक अधिनायक अनुदेशक, परिचारी परवीन बानो, सिपाही मनोज, प्रफुल्ल, कौशल, कामेश्वर चौधरी, संजय यादव, सोनू कुमार, बिट्टू कुमार उपस्थित थे।

Related posts

नवजात बच्ची को जिलाधिकारी ने दिया नाम।

rktvnews

यूनानी दिवस 2024 और ‘यूनानी चिकित्सा: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन।

rktvnews

रोहतास:जिलास्तरीय रबी कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

rktvnews

भोजपुर: आरा हाउस सहित कॉलेज की हुई सफाई ,प्रदूषण मुक्त हो परिसर:प्राचार्य आलोक कुमार

rktvnews

बिहार:संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर आयोजित विकास मित्रों के क्षमतावर्द्धन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

बिहार : जेल भेजने की धमकी देकर प्रधानमंत्री संविधान की धज्जियाॅ उड़ा रहे : तेजस्वी यादव 

rktvnews

Leave a Comment