RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल में मुलाकात पर भाजपा ने जताई आपति।

भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

आम आदमी के लिए 15 मिनट मुलाकाती और मुख्यमंत्री के लिए 1 घंटा 50 मिनट।

रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 02जून।भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल न्यायिक मामले के प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे चुनाव आयोग पहुँच कर झारखंड के वर्तमान मुख्यमन्त्री चंपाई सोरेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
सुधीर श्रीवास्तव ने कहा की शुक्रवार को वर्तमान मुख्य मंत्री श्री चंपाई सोरेन विरसा मुंडा जेल गए थे और पूर्व मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन से जेल मे एक घंटा पचास मिनट मुलाकात किये , जेल के मुलाकाती स्थान पर स्पष्ट लिखा हुआ की मिलने का समय 15 मिनट इसके बाद भी एक घंटा पचास मिनट की मुलाकाती किस नियम के तहत जेल प्रशासन ने करवाया। चुनाव चल रहा है बिना चुनाव आयोग के अनुमति के कैसे समय से अधिक मुलाकाती हुआ। मुख्यमंत्री ने जेल मैनुअल का उल्लंघन् किया है।
ज्ञापन की प्रति चुनाव आयोग नई दिल्ली, मुख्य सचिव, जेल आई जी, सचिव होम एवं प्रिजन, जेल अधीक्षक, बिरसा मुंडा जेल को भी दी गयी।
प्रतिनिधिमंडल मे न्यायिक मामले के सह प्रमुख प्रकाश झा, अधिवक्ता ज्योति आनंद शामिल थे।

बोकारो उपायुक्त को मतगणना यानी चार जून से पहले हटाने के लिए चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की गिरिडीह लोक सभा में चुनाव 25/5/24 को शाम 5 बजे समाप्त हो गया,चुनाव समाप्ति के दो दिन बाद यानी 27/5/24 सोमवार को बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर बोकारो बेरमो के वैसे मतदाता जो बोकारो के सुविधा केंद्रो पर प्रपत्र 12 के आलोक मे मतदान नहीं कर पाए उनके लिए बोकारो उपायुक्त द्वारा सोमवार 27/5/24 को छूटे हुए मतदान कर्मी के अनुरोध पर पोस्टल वैलेट से मतदान की व्यवस्था कराई गयी थी जिसके लिए बोकारो से दो मतदान पदाधिकारी, को ओर्डिनेटर व डी एम टी श्रवण कुमार झा को नियुक्त किया गया था। इस अवसर पर सत्यापन पदाधिकारी सह सुविधा केंद्र के नोडल पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीण कुमार के अगुवाई मे मतदान कराया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से पूछा है की अगर मतदान 25/5 को समाप्त हो गया तो 27/5 को कैसे पोस्टल वैलेट से मतदान हुआ?
मतदान होने और स्ट्रांग रूम सील होने के बाद यह पोस्टल वैलेट कैसे जुड़ेगा?
स्ट्रांग रूम को कौन खोल कर उसमे पोस्टल वैलेट डालेगा?
उपरोक्त पोस्ट वैलेट मे कितने गिरिडीह लोक सभा के थे और कितने बाहर के वोट यह कैसे पता चलेगा ?
बोकारो उपायुक्त ने यह कार्य किसके आदेश पर किया?
किस राजीनीतिक पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए बोकारो उपायुक्त ने यह कार्य किया ?
प्रतिनिधिमंडल मे न्यायिक मामले के प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव और सह प्रमुख प्रकाश झा शामिल थे।

Related posts

मुजफ्फरपुर:निजी विद्यालयों द्वारा यूनिफॉर्म व पुस्तक खरीद में मनमानी पर सख्ती, कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा दर निर्धारित करने का सख्त निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया दाॅवा पंचायत अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए डा अनिल सुलभ।

rktvnews

कोयला मंत्रालय की रणनीतिक पहल से इस्पात उत्पादन के लिए घरेलू कोकिंग कोयले की उपलब्धता बढ़ी, आयात कम हुआ।

rktvnews

भोजपुर:स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग द्वारा मकर संक्रांति पर कुलपति और कुलसचिव को दी गई बधाई।

rktvnews

भोजपुर:स्वर्गीय रमेश क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल होप क्रिकेट एकेडमी एवं बिहिया क्रिकेट अकादमी के बीच।

rktvnews

Leave a Comment