RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गढवा:मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का समापन।

गढवा/झारखंड 16 अक्टूबर।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार का स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढवा के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश चरण 2 के तहत अमृत कलश यात्रा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन आरके प्लस टू उच्च विद्यालय मेराल के मुख्य सभागार मे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवक्त शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि मेराल चंद्रमणि पाठक, रूपु महतो, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र गोस्वामी, प्राचार्य लालता पटेल, नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सत्यम कुमार पूर्व स्वयंसेवक विकास कुमार, नीति आयोग piramal foundation के सत्यम प्रकाश ने संयुक्त रूप से कलश में मिट्टी संग्रह कर किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता चंद्रमणि पाठक, सुरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड के कस्बो से मिटी संग्रह किया जा रहा है, इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में देश के प्रति देश भावना जागृत होटी है। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ने कहा कि इस मिट्टी से शाहिद स्मारक, अमृत वाटिका का निर्माण किया जाना है और प्रखंड के विभिन्न ग्रामों से एकत्रित किए गए मिट्टी को एक बड़ा अमृत कलश में रहकर आज कार्यक्रम का समापन किया जा रहा है, इस मिट्टी को गढ़वा जिला के सभी प्रखंडों के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के द्वारा देश की राजधानी दिल्ली ले जाया जाएगा। सत्यम प्रकाश, पिरामल फाउंडेशन ने मौका पर कहा कि इस स्कूल में मैंने समृद्धि योजना पर काम किया जिसका फल रहा कि इस स्कूल में सावित्री बाई फुले छात्रबृति में आवेदन की संख्या पिछले साल कि काफ़ी रही और आज मुझे नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, प्राचार्य लालता पटेल ने कहा कि मुझे काफी खुशी हुई कि देश के प्रति जो कार्य हो रहा है उसे कार्य को करने में हमारे स्कूल का भागेदारी रहा, इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए मैं नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक को धन्यवाद देता हूं। इस दौरान अमृत रैली निकला गया और पंचपरण के तहत सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान गाकर समाप्त किया गया। इस कार्यक्रम में युवा मंडल ,महिला मंडल एवं काफी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Related posts

भोजपुर:अनुमंडल पदाधिकारी सह जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जगदीशपुर अनुमंडल स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों की बैठक आयोजित।

rktvnews

ईसीआई ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उपलब्ध कराया गया चुनावी बॉन्ड से संबंधित डेटा आज किया सार्वजनिक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

रोहतास :नशा मुक्त युवा- विकसित भारत अभियान के तहत दौड़, शपथ ग्रहण, योग एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

दरभंगा:घरेलू गैस एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

दामोदरपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट!गिरफ्तार 6 अभियुक्त भेजे गए जेल।

rktvnews

Leave a Comment