RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर सम्मिलित होगी कई हस्तियां : राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मार्च।आरा में 24 अप्रैल को कुंवर सिंह विजयोत्सव का आयोजन, देश की कई हस्तियां करेंगी शिरकत। मंगलवार को राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी, कार्यालय में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनाने का 24 अप्रैल को सामूहिक रुप से निर्णय लिया गया। आरा के नागिरी प्रचारणी भवन में 24 अप्रैल को दिन के 11 बजे से विजयोत्सव समारोह मनाया जाएगा, जिसमें गाजीपुर सांसद अजबल अंसारी, एमएलसी बिनित सिंह, बिनित सिंह ब्रजेश सिंह, विधायक ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सांसद जौनपुर धन्यजय सिंह,झारखण्ड के राज्यपाल के भी आने की संभावना है ।राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह उर्फ लव जी ने बैठक के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि यह संगठन 36जातियों को साथ लेकर चलता है।आरा से एक चिंगारी फिर से उठेगी और देश के कोने-कोने में कुंवर सिंह जी की वीरता का बखान किया जाएगा। बाबू साहब को किसी जाति-धर्म में बांधकर नहीं रखना है क्योंकि वो जाति-धर्म, ऊंच नीच से परे थे। बक्सर के पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष मुनमुन सिंह शाहाबाद के कई गणमान्य सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजू सिंह ने की।
कहा कि यह समारोह अब हर साल मनाया जाएगा। इस आयोजन से बाबू कुंवर सिंह की स्मृतियों को जन जन में स्थापित करने के लिए पूरे देश स्तर पर संगठन काम करेगा, जिसमें सबका सहयोग बना रहेगा। बैठक का संचालन लक्ष्मण सिंह ने किया

Related posts

पश्चिमी चंपारण:हल्कावार राजस्व महाअभियान शिविर में किसी तरह की लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त : जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:रामलीला देखने के लिए महिला-पुरुष भक्तों की उमड़ी रही भीड़ :अध्यक्ष डा अर्चना सिंह

rktvnews

युद्ध और आम आदमी।

rktvnews

राजस्थान:हनुमानगढ़:प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कार्यशाला।

rktvnews

बक्सर: सड़क सुरक्षा को ले दिलाई गई शपथ।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए विधायक अभिनंदन समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment