RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

गढवा:एसपीडी कॉलेज का NCC Cadet विशेष शिविर सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित, NCC Cadet को किया गया जागरुक।

गढवा /झारखंड 16 अक्टूबर।सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज द्वारा गढ़वा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सड़क सुरक्षा विषय पर कार्यक्रम आयोजित कर NCC को जागरुक करने का प्रयास किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार द्विवेदी एवं मुख्य वक्ता जिला परिवहन कार्यालय सड़क सुरक्षा शाखा के जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा,नीरज कुमार पाण्डेय कार्यक्रम में उपस्थित हुए। मौके पर मुख्य वक्ता जिला परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा शाखा के नीरज पाण्डेय ने कहा कि जीवन अनमोल है। लोगो खास कर युवा वर्ग को इसका मोल समझना चाहिए। आज आए दिनो सड़क दुर्घटना की खबरें अखबारों में पढ़ने को मिलती हैं। गढ़वा जिला अर्न्तगत चालू वर्ष 2023 के जनवरी एवं अगस्त माह में ही कुल 135 सड़क दुर्घटनाएं हुयीं जिसमें 105 लोगों की मौत हो गयी। वहीं वर्ष 2022 में 192 सड़क दुर्घटनाओं मंे 107 मौत, वर्ष 2021 में 170 सड़क दुर्घटनाओं में 110 मौत वहीं वर्ष 2020 में 177 सड़क दुर्घटनाओं में 91 मौत हो गयी। उन्होने कहा कि गढ़वा जिले के अर्न्तगत कुल छह ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गये। इनमें बेलचम्पा चौक, पचफेरी मोड़, बिलासपुर, अनराज घाटी, गुलेरिया ढ़ोड़हा तथा बुढ़ा परास पुल शामिल हैं। उन्होने कहा कि टू व्हीलर्स या फोर व्हीलर्स ड्राईविंग के वक्त सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। बिना हेलमेट के बाईक ड्राईविंग स्वयं की जान को खतरे में डालना है।इस मौके पर डा. अरविन्द गुप्ता, रामानंद उपाध्याय, राजेश कुमार द्विवेदी, बिगावन तिवारी, रत्नेश धर दुबे समेंत बड़ी संख्या में NCC Cadet वालंटियर्स उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने बालिका आश्रय गृह का किया औचक निरीक्षण, शीघ्र स्थानांतरण के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:रमना महावीर मंदिर ट्रस्ट से बिटिया की शादी व परीक्षार्थी रात्रि विश्राम हेतु सहयोग जारी : महंत सुमन बाबा

rktvnews

जनता का सुख-दुख मेरा सुख-दुख :शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

बक्सर: विधानसभा चुनाव को ले जिला पदाधिकारी एवं उपविकास आयुक्त ने किया प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:औधोगिक क्षेत्र में अब लगेंगे फैक्ट्री, लोगो को मिलेगा भरपूर रोजगार:विशाल प्रशांत

rktvnews

एनएचपीसी लिमिटेड को ‘नवरत्न’ कंपनी का दर्जा मिला।

rktvnews

Leave a Comment