RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:माउंट लिट्रा जी स्कूल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर 15 अक्टूबर । आज माउंट लिट्रा जी विद्यालय, बामपाली (आरा) में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर मीट -3 के तहत टेबल टेनिस प्रतियोगिता का दूसरा दिन काफ़ी महत्वपूर्ण रहा।
आज खेले गए प्रमुख मैचों में अंडर – 17 बालक वर्ग के सेमीफानल में डी ए वी बी एस ई बी,पटना ने लोयला हाई स्कूल ,पटना को 3-2 से हराया तो दूसरे मैच में जुस्को स्कूल कदमा ने संत माइकल स्कूल,पटना को 3-2 से हराया।
अंडर -19 बालक वर्ग के फाइनल मैच में संत माइकल स्कूल, पटना ने लोयला हाई स्कूल,पटना को सीधे सेटों में 3-0 से हराया।
बालिका वर्ग में अंडर -14 जुस्को स्कूल कदमा और वी बी चिन्मया विद्यालय जमशेदपुर,17 संत माइकल स्कूल पटना और संत करेंस स्कूल पटना और 19 में जुस्को स्कूल कदमा और संत माइकल स्कूल पटना ने फाइनल में अपनी जगह बनाई तो दूसरी ओर प्राचार्य देवसी एम ने क्लस्टर मीट -3 के फुटबॉल प्रतियोगिता के चयनित 13 सदस्यीय बच्चों के नामों की घोषणा की।
उन्होंने ने कहा कि ये बच्चे आज शाम को शिक्षक राजकमल के साथ संत जेवियर स्कूल, हजारीबाग के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रस्थान करेंगे।
बच्चों में अभिषेक कुमार, सागर सिंह, समीर सिंह,शिवांश, पृथ्वी, अंकुर,सत्यम, आयुष कुमार, आयुष रंजन,सूरज बाबू,अमरेश्वर, पोरस और प्रिंस कुमार शामिल हैं।यह प्रतियोगिता 17/10/23 से 20/10/23 के बीच होगी।
विद्यालय प्रबंधक श्रेयांश जैन, उपाध्यक्षा सुचिता जैन,प्राचार्य और समस्त विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को शुभकामनाएं दीं गईं।

Related posts

रायपुर : बैक टू आयुर्वेद: छत्तीसगढ़ के धमतरी में बूटीगढ़ की स्थापना, आयुर्वेदिक रसशाला बन रही आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

अपने फायदे के लिए दूसरों का शोषण न करें, बाहरी स्रोतों से घटिया आपूर्ति के झांसे में न आएं: पीयूष गोयल

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग का किया औचक निरीक्षण!स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने हेतु दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

हो चलल अरगिया के बेर!

rktvnews

भोजपुर SP ने दिया आश्वासन,हाउसिंग कॉलोनी में घट रही चोरी की घटनाओं पर लगेगा अंकुश,रात्रि पेट्रोलिंग की होगी व्यवस्था

rktvnews

भोजपुर : कांवरियों को ले जा रही पिक-अप व टैंकर की टक्कर मे दर्जन भर जख्मी।

rktvnews

Leave a Comment