RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

30 सितंबर 23 को केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह सांस्कृतिक भवन के पुनिर्माण कार्य और वार मेमोरियल के शिलान्यास कार्यों के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 28 सितंबर।केन्द्रीय ऊर्जा एवं नवीन नवीकरणीय मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह 30 सितम्बर 23 को आरा मे विभिन्न कार्यकर्मो मे शामिल होंगे।
सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को केन्द्रीय मंत्री आरा मे किसानो की समस्याओं के समाधान के लिए कृषि फीडर को लेकर जिलाधिकारी सहित बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसी दिन केन्द्रीय मंत्री द्वारा सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय परिसर मे भोजपुर जिला से शहीद हुए वीर जवानो की याद मे बनाए जा रहे युद्ध स्मारक का शिलान्यास करेंगे। भोजपुर जिला वासियो के लिए सांस्कृतिक भवन पुनर्निर्माण का शिलान्यास सांस्कृतिक भवन परिसर मे उनके द्वारा किया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि उसी दिन आरा क्लब मे नए बने बैंडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री सह आरा सांसद के कर कमलो द्वारा किया जाएगा।
उन्होने बताया की वीर कुँवर सिंह स्टेडियम मे दो बजे दिन को केन्द्रीय मंत्री सह आरा सांसद श्री आर के स़िह जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related posts

29 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

जाति गणना से संबंधित ऑंकड़ों की शुद्धता के सत्यापन के किये जा रहे कार्यों संबंधित जिला पदाधिकारी ,गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा थावे प्रखंड के गवंदरी और रामचंद्रपुर पंचायत में निरीक्षण किया गया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदान एवं सुरक्षा कर्मियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सरकारी एवं निजी अस्पताल प्रबंधकों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:एक दीया विधिक सेवा के नाम कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने विकास भवन एवं विशेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार व पुनर्विकास कार्य का किया उद्घाटन।

rktvnews

19 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment