RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:मां आरण्य देवी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की दिनभर लगी रही भीड़।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप की पूजा अर्चना के लिए मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती रही।
पूजा करने के लिए अहले सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लग गई। मां अरण्य देवी की मूर्ति एवं मंदिर परिसर को फूलों द्वारा सजाया गया था। भक्तों के जयकारे लगते रहे।
मंदिर विकास ट्रस्ट आरा द्वारा माता के मंदिर में पूजा-अर्चना मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश सचिव अरविंद कुमार पांडे समेत अन्य द्वारा की गई।शाम में महिलाओं और युवतियों ने माता के मंदिर में दीप जलाया।
मां को मेवा, दूध एवं चीनी से निर्मित खीर का भोग लगाया गया। आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण हुआ।मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार से मां आरण्य देवी के मंदिर निर्माण सहयोग हेतु प्रचार रथ निकलेगा ।आरा का आरण्य देवी का मंदिर सिद्धपीठ है।इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां पशु बलि नहीं दी जाती है। बल्कि मां को नारियल चढ़ाया जाता है।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों छात्रों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

बजरंग दल आरा कल करेगा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन।

rktvnews

बबूल के पेड़ पर लटका मिला टेंपो चालक का शव।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 दिसंबर 25

rktvnews

उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाया गया छापेमारी अभियान!एक ट्रैक्टर स्टोन चिप्स लदा हुआ व तीन ट्रैक्टर बालू लदा हुआ किया गया जब्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment