RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पटना:मुख्यमंत्री ने अनीसाबाद-फुलवारी- एम्स एलिवेटेड फोरलेन प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 15 अक्टूबर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एन एच – 139 (पुराना एन एच-98) पर बनने वाले अनीसाबाद-फुलवारी-एम्स एलिवेटेड फोरलेन प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनिसाबाद गोलंबर और एम्स गोलंबर पर रुक कर इस प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 8.9 किलोमीटर है जिसमें 7.9 किलोमीटर एलिवेटेड सड़क बनाना है। इसमें अनीसाबाद की तरफ और एम्स की तरफ रैंप की व्यवस्था होगी। इस पूरे प्रोजेक्ट में 1000 करोड रुपये से ज्यादा की राशि खर्च होगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दिसंबर 2023 तक इस प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि इस एलिवेटेड सड़क के निर्माण से फुलवारीशरीफ के लोगों को काफी राहत होगी और उन्हें जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही लोगों को एम्स जाने में काफी सहूलियत होगी। पटना शहर का आवागमन इससे बेहतर होगा और पटना से बाहर जाने में भी लोगों को सहूलियत होगी।
निरीक्षण के दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुदुकलकट्टी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्य प्रदेश में एनटीपीसी आरईएल की 630 मेगावाट बरेठी सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी गई।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला अभिसरण समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने बैडमिंटन कोच यशराज गुप्ता को अंतराष्ट्रीय कैंप में प्रमाण पत्र मिलने पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

पटना:राहुल गांधी ने पेश किए चुनावी धांधली के ठोस सबूत : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

बिहार: भोजपुर: बढ़ते अपराध को ले नागरिक समाज एवं रंगकर्मियों के प्रातिंधी मंडल द्वारा एसपी को दिया गया ज्ञापन।

rktvnews

व्यंग्य-आलेख:दाल देख और दाल का पानी देख!🤪

rktvnews

Leave a Comment