RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:विकास योजनाओं में तेजी लाने पर जोर, खेल अवसंरचना एवं कौशल विकास की समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)15 अप्रैल।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में कौशल विकास, एमएसएमई, खेल, श्रम, संस्कृति, पर्यटन, जिला उद्योग केंद्र, नियोजन कार्यालय, उच्च शिक्षा एवं आईटीआई तथा नेहरू युवा केंद्र से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति में तेजी लाने एवं विभागों के बीच समन्वय सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
जिले में खेल अवसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने टंडवा एवं पत्थलगड़ा मॉडल स्टेडियम से संबंधित लंबित कागजी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दोनों परियोजनाओं से संबंधित फाइलों, स्वीकृतियों एवं प्रशासनिक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।
उन्होंने लंबित प्रक्रिया पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र स्वीकृति प्राप्त करने एवं नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की समीक्षा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री कुटीर उद्योग बोर्ड के जिला समन्वयक को सिमरिया प्रखंड के हफुआ में संचालित सिलाई-कढ़ाई समूह का निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। झारखण्ड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत मृत्यु/दुर्घटना सहायता, मेधावी छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता, मातृत्व प्रसुविधा, अंत्येष्टि सहायता, विवाह सहायता एवं सेफ्टी किट योजना संचालित है, जिसके तहत वित्तीय वर्ष में 10,581 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है तथा वर्ष 2025-26 में 8,057 श्रमिकों का निबंधन किया गया है।
असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत औजार सहायता, साइकिल सहायता, विवाह सहायता, मृत्यु/दुर्घटना सहायता, अंत्येष्टि सहायता एवं मातृत्व प्रसुविधा योजना संचालित है, जिसके तहत वर्ष 2025-26 में 5,445 श्रमिकों को लाभ प्रदान किया गया है तथा 6,876 श्रमिकों का निबंधन किया गया है।
बैठक में मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत संचालित कौशल केंद्रों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभिन्न जॉब रोल जैसे पर्यटन, माइनिंग एवं सौर ऊर्जा से संबंधित ट्रेड का चयन कर युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए तथा निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य प्राप्त किया जाए।
बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:प्रेरणा फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में बोले डॉ विजय गुप्ता – रक्तदान वर्तमान समय की मांग है।

rktvnews

रायपुर : रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला आयुर्वेद विश्वविद्यालय : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राहियों को दीपावली का उपहार भेंट किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विकास कार्यों को तय समय में करें पूरा:उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 अगस्त 25

rktvnews

Leave a Comment