RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:उर्दू भाषा प्रोत्साहन राज्य योजना अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगता का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )05 सितंबर। बुधवार को उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में जिला स्तर पर उर्दू भाषा छात्र-छात्रा प्रोत्साहन राज्य योजना अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन प्रेक्षागृह दरभंगा में जिला उर्दू भाषा कोषांग,दरभंगा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार के द्वारा समा रौशन कर किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने संबोधित करते हुए कहा कि उर्दू भाषा हमारे देश की दूसरी भाषा है।
सरकार की पहल है कि उर्दू भाषा को प्रोत्साहित करें। सरकारी कर्मी एवं जो सरकारी कर्मी नहीं है उनके लिए भी उर्दू सीखने हेतु क्लास संचालित की जाती है। उन्होंने उर्दू भाषा का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने को कहा।
उप निदेशक जन-संपर्क ने संबोधित करते हुए कहा कि उर्दू एक लोकप्रिय भाषा है। उन्होंने कहा कि खासकर शेरो शायरी में न चाह कर भी उर्दू भाषा समाहित हो जाते हैं।
उन्होंने वाद-विवाद प्रतियोगिता में उपस्थित छात्र/छात्राओं से अनुरोध किया कि आप लोग अच्छे से तैयारी करें और बेहतर से बेहतर स्थान प्राप्त करें।
जिला कल्याण पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के सफल कार्यक्रम विगत वर्षों से दरभंगा जिले में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उर्दू भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए तथा आम लोगों को उर्दू सीखने के लिए प्रेरित करने हेतु इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री और पुर्तगाली संसद के अध्‍यक्ष से मुलाकात की।

rktvnews

गढ़वा:राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

गंगा महोत्सव 29अप्रैल को तृतीय संध्या पर कथक व ख्याल गायन ने संगीत धरोहर को किया गुलजार ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान दिवस पर निर्बाध रहे बिजली आपूर्ति: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

rktvnews

राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान और पीटीसी इंडिया सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ विद्युत क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान व विकास कार्य करेंगे।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राष्ट्र निर्माण में बालिका शिक्षा पहला क़दम:राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment