RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा मे आयोजित मुख्यमंत्री उपभोक्ता सहायता योजना समारोह में शामिल हुए बड़हरा विधायक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 अगस्त।बिहार सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त एवं सोलर एनर्जी के बढावा सहित उपभोक्ताओं के लिए अन्य सुविधा को ले कर विधुत एवं ऊर्जा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री विधुत उपभोक्ता सहायता समारोह का आयोजन बड़हरा प्रखंड के पुराने परिसर में किया गया।
उक्त कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधुत एवं ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव ने बिहार के बिजली उपभोक्ताओं से संवाद किया।
बड़हरा पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर मे आयोजित कार्यक्रम मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विभाग के पदाधिकारियों द्वारा विधायक को गुलदस्ता दे कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम उपरांत विधायक द्वारा 125 यूनिट बिजली मुफ्त होने पर शून्य बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को पर्ची दिया।
विधायक ने उपस्थित उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा 125 यूनिट बिजली बिल मुफ्त करने के बाद लाखो उपभोक्ता को फायदा हुआ। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़हरा विधानसभा के जनता के तरफ से आभार व्यक्त करता हूँ। आज शून्य बिजली बिल का पर्ची प्राप्त करते हुए उपभोक्ताओ के चेहरों पर खुशी दिख रहा है। देश और बिहार मे एनडीए सरकार की सारी योजनाएं। गरीब कल्याण की योजना है,जिससे गरीब सहित सभी वर्गो को लाभ प्राप्त हो रहा है। बिहार सरकार के विधवा महिला,वुजुर्ग,दिव्यांगो के पेंशन 1100 रूपये करने से आज सभी ऐसे वर्गो के चेहरो पर मुस्कान है।मेरा प्रयास है कि यह राशि 2000 रूपए हो। केन्द्र सरकार की आयुष्मान योजना एवं मुफ्त राशन से गरीबो को स्वास्थ्य लाभ के साथ भोजन की व्यवस्था मिल रहा है।
बड़हरा क्षेत्र मे आए बाढ से लोगो को परेशानी है रही है।बाढ़ का पानी बहुत तेजी से कम हो रहा है। सरकार द्वारा बाढ पीड़ितों को सहायता देने का मेरा प्रयास जारी है। जो भी समस्या है,उसे जल्द पूरा किया जाएगा।
क्षेत्र की जनता द्वारा समस्याओं से विधायक को अवगत कराया गया,जिसका समाधान करने को विधायक ने कहा।
कार्यक्रम में बड़हरा प्रखंड विकास पदाधिकारी,विधुत विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, अधिकारी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शुभम पांडेय,बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटु,उज्वल सिंह,कृष्णा सिंह सहित कार्यकर्ता,पदाधिकारी और हजारों जनता शामिल थे।

Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न!किसान क्रेडिट कार्ड योजना को शत प्रतिशत करें पूर्ण:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

कजाकिस्तान में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ का समर्थन।

rktvnews

एनएमडीसी ने कौशल विकास से प्रशिक्षित किए युवा, सभी को मिला रोजगार।

rktvnews

दुमका:सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 फ़रवरी 25

rktvnews

बागपत प्रशासन की अभिनव पहल ‘आंचल’,प्रदेश का पहला स्तनपान कक्ष बड़ौत बस डिपो पर होगा स्थापित।

rktvnews

Leave a Comment