RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर:जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केंद्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक

बक्सर/बिहार 14 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केंद्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।
मद्य निषेध के समीक्षा के क्रम में अधीक्षक उत्पाद के द्वारा बताया गया कि 15 से 20 दिनों के अंदर नियमित जांच/छापेमारी अंतर्गत लगभग 04 से 05 करोड़ रुपए बाजार मूल्य की शराब पकड़ी गई है। जिला पदाधिकारी के द्वारा नियमानुसार विनष्टीकरण कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि संबंधित अंचलाधिकारी/आरओ संबंधित थानों पर उपस्थित रह कर निश्चित रूप से प्रत्येक शनिवारिय बैठक में सम्मिलित होकर भूमि विवाद से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई करेंगे।
पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त के संबंध में सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया।
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से सुनवाई में उपस्थित रहते हुए नियमानुसार निर्धारित समयावधि में मामलों का निष्पादन करने को कहा गया। मापी/अतिक्रमण के लंबित आवेदनों के संबंध में नियमानुसार समयबद्ध नोटिस निर्गत करने एवं नियमानुसार निष्पादित करने को कहा गया।
आरटीपीएस की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने आरटीपीएस के लंबित आवेदनों का नियमानुसार, ससमय निष्पादन करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।
सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों का निष्पादन करने हेतु नियमित रूप से सुनवाई करने का निर्देश दिया।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
खनन विकास पदाधिकारी ने अपने विभाग से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन की जानकारी दी। जिला पदाधिकारी ने विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य योजना बनाते हुए कार्य करने एवं नियमित रूप से जांच/छापामारी करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: सेमीफाइनल में पहुंची लौहर की टीम,रोहित कुमार के गोल से आरा एरो की हुई हार।

rktvnews

बागपत:अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 18 मई पर विशेष:म्यूजियम की वीरान शांति ने मुझसे कई सवाल पूछे..

rktvnews

बक्सर:जिला पंचायत संसाधन केन्द्र (डीपीआरसी) भवन बक्सर के निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने वाराणसी जिले के पुराना रामनगर गांव में ग्रामीण मधुमेह रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

गढ़वा:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी: जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment