RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

रोहतास: डीएम ने किया माध्यमिक विद्यालय तिलौथू में आर्यभट अंतरिक्ष प्रयोगशाला का उद्घाटन।

रोहतास/ बिहार 13 अक्टूबर। जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा तिलौथू प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलौथू में आर्यभट अंतरिक्ष प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। बिहार के सरकारी स्कूल में इस प्रकार का पहला अंतरिक्ष शिक्षा प्रयोगशाला का निर्माण कार्य किया गया है। इस अंतरिक्ष प्रयोगशाला में छात्रों को बहुत काम उम्र से ही विज्ञान और तकनिकी के अनेक विषयों जैसे रॉकेट्स, सैटेलाइट्स, ड्रोन्स, रोबोटिक्स, हवाई जहाज और खगोल विज्ञान के बारे में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस प्रयोगशाला को जिला प्रशासन, रोहतास, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान और उत्तर प्रदेश स्थित स्टार्टअप व्योमिका स्पेस के द्वारा स्थापित कराया है। प्रयोशाला में कुल 100 से भी ज्यादा छोटे बड़े उपकरण लगाए गए हैं जिनमे से टेलिस्कोप, चंद्रयान एवं मंगलयान सॅटॅलाइट, इसरो के राकेट, रोबोट्स , 3 डी प्रिंटर और विभिन्न प्रकार के ड्रोन्स मुख्य हैं।
लैब के उद्घाटन के बाद इस अंतरिक्ष प्रयोगशाला के छात्र और छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ ऑनलाइन क्लासेज की मदद से इसरो और नासा के वैज्ञानिको से जुड़ेंगे और अंतरिक्ष के विषयों का ज्ञान प्राप्त करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा किये गए इस कार्य से निश्चित रूप से बिहार के हर बच्चे को वैज्ञानिक बनने की प्रेरणा मिलेगी।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्रसन्नता व्यक्ति की गई कि जिले के सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के नई तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूर्व के इतिहास में भी बिहार में खगोल विज्ञान के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट कार्य हुए थे। इस प्रकार की नई तकनीक से हमारे बच्चों को परिचित कराया जाना हमारे लिए गौरव की बात है।
रोहतास जिले को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भी बेहतर बनाना है इसी उद्देश्य विकास आयुक्त द्वारा इस प्रयोगशाला के अधिष्ठापन में उत्कृष्ट मार्गदर्शन किया गया है।
इस दौरान उप विकास आयुक्त, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी ,नगर आयुक्त, सासाराम एवं अन्य पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:गांव में निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा की व्यवस्था कराना सराहनीय पहल: पुलिस अधीक्षक

rktvnews

नारनौल:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव:तैयारी को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों व सामाजिक संगठनों की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:समाजसेवी विनोद सिंह ने सपरिवार किया भगवान शिव का विशेष श्रृंगार।

rktvnews

भोजपुर:प्रत्येक व्यवसाई अपने आप में एक संस्था है :प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

rktvnews

मंत्रिमंडल ने डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या स्तर पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और एंटीगुआ व बारबुडा के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी।

rktvnews

वीकेएसयू आरा के सीनेट सदस्यों ने कुलपति पर एफआईआर का किया विरोध।

rktvnews

Leave a Comment