RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 13 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत हो गई। पहले दिन 20 विधानसभा सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 समेत राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 08 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 07 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 03 दिसंबर को होगी।
प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर ,कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

Related posts

मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने भाजपा भोजपुर के मण्डल अध्यक्षों के साथ की बैठक! बूथ सशक्तिकरण अभियान पर की चर्चा।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त का जनता दरबार :ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से की- दीपावली की खरीदारी, दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश, यूपीआई से भुगतान कर डिजिटल इंडिया को किया प्रोत्साहित।

rktvnews

महिला दिवस विशेष:अपनी मंज़िल के लिए अपनी राहें चुनती महिलाएँ।

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरा एवं उदवंतनगर का सघन दौरा।

rktvnews

भोजपुर:आँपरेशन सिंदूर एक ऐतिहासिक और निर्णायक हमला था,यह आतंकवाद के विरूद्व भारत का एक संपूर्ण और निर्णायक प्रतिघात था: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment