RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UPSC के सफल अभ्यर्थियों से किया संवाद,दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)15 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शांभवी तिवारी निवासी किच्छा, प्रिया चौहान काशीपुर और सौम्या गर्ब्याल निवासी भीमताल से अपने निजी आवास नगला तराई (जनपद ऊधमसिंह नगर) में संवाद कर बधाईयां दी। मुख्यमंत्री ने कहा बेटियों ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों बेटियों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके समर्पण, अनुशासन व मेहनत का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा में चयनित तीनों बेटियों को पुस्तक,उपहार व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए बधाईयां दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बेटियों के परिजनों से भी वार्ता की व बधाईयां दी ।
साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद की जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित माउंट चंद्रभागा -13 (6,264 मीटर) व माउंट चंद्रभागा – 14 (6,074 मीटर) के पर्वतारोहण अभियान का टीम लीडर के रूप में नेतृत्व कर सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए बधाईयां दी व उन्हें शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान DM नितिन सिंह भदौरिया, SSP अजय गणपति, CDO दिवेश शाशनी, ASP डॉ. उत्तम सिंह नेगी, SDM तुषार सैनी, PO व्योमा जैन आदि मौजूद थे।

Related posts

हाँ भाई हाँ मूझे वोट देना है… डॉ रवि कुमार

rktvnews

भोजपुर : गोली मार सीएसपी संचालक से चार लाख की लूट।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा के मोदी गारंटी वैन बड़हरा विधानसभा के ख्वासपुर,नथमलपुर,मटुकपुर,और नरगदा पंचायत के नुरपुर पहुंची।

rktvnews

अडानी मामले में मीडिया रिपोर्टिंग रोकने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : छठव्रतियों के लिए तैयार है बिलौटी का सूर्य मंदिर।

rktvnews

Leave a Comment