RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

अवैध कब्जों को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता के निर्देश।

सरपंच कब्जा हटवाने की कार्रवाई कराएं,सतनाली में एक साथ हटवाएं खोखे:डीसी मोनिका गुप्ता

महेंद्रगढ़/हरियाणा 19 दिसंबर। उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने कहा कि सरकारी जमीनों की देखभाल करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। अगर कहीं अवैध कब्जे हो रहे हैं तो संबंधित विभाग तुरंत कार्रवाई करें। डीसी गुप्ता आज महेंद्रगढ़ में साप्ताहिक कैंप कार्यालय के दौरान आम नागरिकों की शिकायतें सुन रही थी। इस मौके पर कुल 52 मामले सुनवाई के लिए रखे गए।

नागरिकों की शिकायतें सुनती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

मामले सुनवाई के लिए रखे गए।

डीसी के सामने सतनाली में एक खोखा धारक दुकानदार को मिले नोटिस के संबंध में बी एंड आर विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल एक खोखा हटाने की शिकायत आने पर कार्रवाई न की जाए बल्कि विभाग की जिम्मेदारी है कि अगर उसकी जमीन पर और भी धोखे रखे हैं तो उन सभी पर एक साथ कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा उन्होंने पंचायती जमीनों पर अवैध कब्जे के संबंध में कहा कि पंचायती जमीनों पर अवैध कब्जे हटवाने की जिम्मेदारी संबंधित सरपंच की है। इस मामले में जिला प्रशासन द्वारा संबंधित बीडीपीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। सरपंच कब्जा हटवाने की कार्रवाई करवाएं। सरपंच खुद आगे आकर अवैध कब्जे छुड़वाएं।
उपायुक्त के समक्ष आज बिजली, पानी, स्वामित्व योजना व परिवार पहचान पत्र सहित अन्य मामले भी रखे गए इन सभी पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की यह व्यक्तिगत रुचि लेकर लोगों की समस्याओं को दूर करें।
इस मौके पर एसडीएम हर्षित कुमार आईएएस, बीडीपीओ कनीना नवदीप सिंह तथा महेंद्रगढ़ के बीडीपीओ अनिल कुमार, एलडीएम विजय सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

लीजेंड रीबॉर्न: काइनेटिक ग्रीन ने ई-लूना लॉन्च किया,भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में ई-लूना का किया अनावरण।

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद सुदामा प्रसाद का विद्यार्थी परिषद ने किया पुतला दहन।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने लिम्फेटिक फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए इस बीमारी से चिन्हित 13 राज्यों में राष्ट्रीय सार्वजनिक औषधि वितरण अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में कहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत की उच्च-प्रभावशाली और अल्प-अवधि की परिचालन क्षमता का सशक्त प्रदर्शन किया।

rktvnews

जयपुर:राजस्थान की आत्मा का उत्सव बनकर उभरेगा घूमर फेस्टिवल – 2025 : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

प्रधानमंत्री बोले, तो बोले क्या?

rktvnews

Leave a Comment