RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सारण पुस्तकालय एवं सारण गुरु से संबंधित बैठक।

सारण पुस्तकालय के संचालन हेतु इसका ट्रस्ट के रूप में निबंधन प्रक्रियाधीन।

RKTV NEWS/सारण ( छपरा)08 अक्टूबर।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सोमवार संध्या में सारण पुस्तकालय एवं सारण गुरु से संबंधित बैठक आहूत की गई।
सरन पुस्तकालय भवन के प्रथम स्थल की मर्मती तथा परिसर अंतर्गत भवन के पीछे अवस्थित पूर्व से निर्मित स्टेज के सामने शेड बनाने की आवश्यकता बताई गई इसके लिए उचित माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।
चरण पुस्तकालय के संचालन के लिए इसका निबंधन एक ट्रस्ट के रूप में किया जा रहा है। निबंधन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश जिला अवर निबंधक को दिया गया।
पुस्तकालय में उपलब्ध कराए गए पुस्तकों के बेहतर प्रबंधन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिले में पूर्व से पदस्थापित पुस्तकालय अध्यक्षों में से 10 का चयन कर रोस्टर तैयार कर सारण पुस्तकालय में प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया।
पुस्तकालय ट्रस्ट के निबंधन एवं बैंक खाता के संचालन के उपरांत यहां विद्यार्थियों के लिए वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
पुस्तकालय भवन के ऊपरी तल पर सीएसआर फण्ड के माध्यम से एक पॉडकास्ट स्टूडियो बनाया जाएगा जहां ऑनलाइन ट्यूटोरियल के लिए बेहतर रिकॉर्डिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
जिलाधिकारी ने “सारण गुरु” अभियान का बेहतर ढंग से संचालन सुनिश्चित करने को कहा। अगले वर्ष आयोजित होने वाली 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए क्रैश कोर्स का वीडियो जिसमें मॉडल प्रश्न पत्र, महत्वपूर्ण टॉपिक तथा विभिन्न विषयों से संबंधित परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्न उत्तरों को समावेशित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि 9वीं, 10वीं 11वीं एवं 12वीं कक्षा के लिए विषयवार नोडल पदाधिकारी पूर्व में नामित किए गए हैं। इन सभी नामित पदाधिकारियों को 10वीं एवं 12वीं कक्षा के लिए अलग-अलग विषयों से संबंधित शिक्षकों के साथ बैठकर विषयवार मॉडल प्रश्न पत्र, महत्वपूर्ण टॉपिक तथा आगामी परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण संभावित प्रश्न उत्तरों के संबंध में वीडियो ट्यूटोरियल तैयार करने हेतु कार्रवाई को कहा गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा, वरीय उपसमाहर्त्ता निपुण कुमारी, जिलाअवर निबंधक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं विशेष कार्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भारतीय नौसेना ने युद्धपोत माहे के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।

rktvnews

वैशाली:सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग डॉ एन सरवन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुरी संस्कृति और समाज का आधारस्तम्भ है सद्भाव, सहकार और समर्पण : प्रो तिवारी

rktvnews

जोधपुर में प्रस्तावित मल्टीलेवल ऐलिवेटेड रोड पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक ऐलिवेटेड रोड के निर्माण से जोधपुरवासियों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत – मुख्यमंत्री

rktvnews

रायपुर : बैक टू आयुर्वेद: छत्तीसगढ़ के धमतरी में बूटीगढ़ की स्थापना, आयुर्वेदिक रसशाला बन रही आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

नई दिल्ली में राजस्थान की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment