RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पंजाब में हरिके बैराज से निकलने वाले फिरोजपुर फीडर के पुनर्वास पर बैठक की अध्यक्षता की।

नई दिल्ली/10 फरवरी।केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पंजाब में हरिके बैराज से निकलने वाले फिरोजपुर फीडर के पुनर्वास पर आज नई दिल्ली में एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान फिरोजपुर फीडर के माध्यम से राजस्थान में सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति से संबंधित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें संसद सदस्य निहाल चंद, विधायक गुरवीर सिंह बराड़, केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष,कुशविंदर वोहरा, राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र के किसानों के साथ केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी), राजस्थान के जल संसाधन विभाग और पंजाब के सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा फिरोजपुर फीडर (51 किलोमीटर लंबी) के पुनर्वास और रीलाइनिंग के लिए केंद्रीय जल आयोग को सौंपी गई प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट को स्वीकृति दे दी गई है। यह नहर बीकानेर नहर को पानी की आपूर्ति करती है जिससे राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले को लाभ होता है। पंजाब और राजस्थान के अधिकारियों को जल्द से जल्द डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट केंद्रीय जल आयोग को सौंपने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द प्रस्तुत किए गए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की जांच करें और बाद में जल संसाधन (डीओडब्ल्यूआर), नदी विकास (आरडी) और गंगा संरक्षण (जीआर) विभाग की सलाहकार समिति द्वारा अनुमोदन प्राप्त करें। उपरोक्त के अलावा, बैठक में पानी और सिंचाई से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:ग्रामीण उद्यमिता को मिलेगी रफ्तार: उपायुक्त ने मुबाबनी के गोहला पंचायत की 78 महिलाओं को प्रदान किए क्यूआर कोड, स्थानीय स्तर पर विभिन्न उद्यम से जुड़ी हैं महिलाएं।

rktvnews

रायपुर : निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है मतगणना, प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : रीना बाबासाहेब कंगाले

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री का राजस्थानी उद्यमियों के साथ संवाद, हर्षोल्लास से देश-विदेश में मनाए राजस्थान दिवस : मुख्यमंत्री

rktvnews

ट्रंप का टैरिफ युद्ध और अंदर-बाहर बैसाखियों पर टिकी मोदी सरकार!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित छह स्मारक डाक टिकट जारी किए।

rktvnews

झारखंड: रांची:प्रथम चरण के नामांकन के दूसरे दिन एक पर्चा हुआ दाखिल।

rktvnews

Leave a Comment