RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 ट्रेड के अंतर्गत सशक्त बनेंगे कारीगर व शिल्पकार।

बागपत/उत्तर प्रदेश 13 जनवरी। पारंपरिक कारीगरों व शिल्पकारों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता और मार्केट तक पहुंच बढ़ाने सक्षम बनाने हेतु ‘पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना’ का शुभारंभ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त 2023 को किया था यह योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है इस योजना के तहत वित्तीय सहायता, उन्नतकौशल प्रशिक्षण और आधुनिक डिजिटलतकनीक तक पहुंच प्रदान की जाएगी।
जिसके क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम विश्वकर्म योजना कि संबंधित अधिकारियों का सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि शासन से जो 1200 का लक्ष्य मिला है इसे 3200 का लक्ष्य मानकर कार्य करें 18 ट्रेड मोची, कुम्हार,दर्जी,नाई,धोवी, लुहार,माला बनाने बाले, नाव बनाने वाले,मछली का जाल बनाने वाले,टूलकिट निर्माता,खिलौना बनाने वाले,ताला बनाने वाले,राजमिस्त्री, सुनार ,मूर्तिकार आदि के अंतर्गत आने वाले हैंड टूल्स से काम करने वाले इस योजना में जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आवेदन के लिए दस्तावेज

फोटो,हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान,आयु प्रमाण पत्र,बैंक पासबुक,आधार कार्ड/वोटर कार्ड/निवास प्रमाण प्रमाणपत्र/ बिजिली का बिल/ राशन कार्ड/किरायानामा,जाति प्रमाण पत्र
एक परम्परागत कारीगरी से जुड़े होने का प्रमाण पत्र जो फॉर्म ऑनलाइन करने समय प्रिंट करना है|
इसके लिए लाभार्थी की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए इस योजना के अंतर्गत परिवार का एक सदस्य ही आवेदन कर सकता है परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में ना हो जबकि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन ऋण योजना का पूर्व में भी लाभ न लिया गया हो ऐसे लाभार्थी ही इस पीएम विश्वकर्म योजना में लाभ ले सकते हैं ।
पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत कारीगर को भौतिक उपकरण नहीं दिया जाएगा उन्हें इसमें ₹15000 का भारत सरकार द्वारा वाउचर दिया जाएगा जिससे वह अधिकृत विक्रेता के यहां पहुंचकर अपनी ट्रेड के अनुसार उपकरण खरीद सकता है।
ट्रेनिंग स्केल डेवलपमेंट के लिए दो बार ट्रेनिंग दी जाएगी जिसमें ट्रेनिंग के साथ-साथ प्रतिदिन ₹500 का मानदेय भी लाभार्थी को दिया जाएगा उपकरण के स्थान पर ₹15000 का वाउचर का अप्रूवल दिया जाएगा ,एक-एक लाख का दो बार पांच प्रतिशत की दर पर लोन दिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कॉमन फैसेलिटी सेंटर बनाये जाने के निर्देश दिए।
पीएम विश्वकर्म योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक औद्योगिक क्षेत्र प्रशासनिक भवन में स्थित उपयुक्त उद्योग कार्यालय से अधिक जानकारी ले सकते हैं व ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान से नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी आदि से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अधिक से अधिक हैंड टूल्स लाभार्थी योजना का लाभ लें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ,उपायुक्त उद्योग अर्चना तिवारी, सहायक उपायुक्त स्वीटी उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी, समस्त अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश: महिला आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय का जदयू महिला संगठन ने किया स्वागत।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने किया कान्हाचट्टी प्रखंड का निरीक्षण एवं आयोजित किया जनता दरबार।

rktvnews

भोजपुर: 20 मई के राष्ट्रीय मजदूर हड़ताल की सफलता हेतु भाकपा माले आरा विधानसभा चुनाव तैयारी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

सारण: जन वितरण प्रणाली विक्रेता अनुकंपा समिति के जरिएआठ आश्रितों को मिला जन वितरण प्रणाली दुकान की अनुज्ञप्ति।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संभावना विद्यालय में सामूहिक योग अभ्यास।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष :शिक्षक : भविष्य की दिशा और शिक्षा का नया स्वरूप।

rktvnews

Leave a Comment