RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

सारण/ छपरा 10 जुलाई।जिलाधिकारी अमन समीर’ के द्वारा आज साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक सारण समाहरणालय सभागार में आहूत की गयी।
बैठक में प्रमुखता से “जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम से संबंधित प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन की स्थिति पर सघन रुप से सभी विभागवार समीक्षा की गयी। इसके साथ ही “जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम से संबंधित पोर्टल पर निबंधित सभी मामलों के भी निष्पादन के स्थिति की भी समीक्षा की गयी। समीक्षोपरांत जिलाधिकारी महोदय ने परिवाद पत्र से संबंधित विभाग के कार्यालय प्रधान को पन्द्रह दिनों के अंदर परिवाद पत्रों के मामलों को निष्पादित करने का सख्त निदेश दिया। इसके साथ ही जन-शिकायत से संबंधित सभी मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मामलों को अविलम्ब निष्पादित करने हेतु निदेशित किया गया।
बैठक में सभागार में अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर मढ़ौरा एवं सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, के अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड:राज्य सरकार द्वारा 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान एसटी / एससी विद्यार्थियों पर किए गए मुकदमे को वापस लेने का निर्णय लिए जाने पर आदिवासी छात्र संघ और समस्त आदिवासी – मूलवासी संगठन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जताया आभार, किया जोरदार स्वागत

rktvnews

समस्तीपुर:सुभाष चन्द्र बोस ने देश को आजाद कराया : डॉ लाभ

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा की शुरुआत की।

rktvnews

भोपाल:चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप होता है : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

घर घर जांच अभियान में बिजली चोरी के आरोप में दर्ज कराई गई प्राथमिकी।

rktvnews

पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियां बढ़ी है पर प्रासंगिकता बरकरार है : डॉ० समीर वर्मा

rktvnews

Leave a Comment