RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 121 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

आरा/भोजपुर 11 अक्टूबर।आज जयप्रकाश स्मारक कलक्ट्री तालाब,आरा पर जयप्रकाश नारायण की 121वीं जयंती पर सुबह 7 बजे सवर्प्रथम माल्यार्पण उसके बाद एक विचार गोष्ठि हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक जेपी सेनानी रमाकांत ठाकुर, संचालन शमीम आरवी, और स्वागत गुलाब चंद प्रसाद ने किया।
गोष्ठी में वक्ता के रूप में जेपी सेनानी सुशील तिवारी ने कहा की आज जेपी रहते तो देश की स्थिति ऐसी नहीं रहती।
अब देश बचेगा तो सिर्फ जेपी के बताए रास्ते पर ही चल कर बचाया जा सकता है,और कोई रास्ता नहीं है।
उसके बाद अपनी बात और माल्यार्पण करने वालों प्रमुख लोगो में राणा प्रताप सिंह, पवन श्रीवास्तव, गुरुचरण सिंह, नाथू राम, अश्वनी सिन्हा, सरफराज खां, सलिल भारती, प्रेम दर्शन उपाध्याय, गंगा सिंह, श्रीराम राय, सभी जे पी सेनानी।
रेलवे मेन्स यूनियन नेता मनोज पाण्डे,डॉ राजेन्द्र प्रसाद, रवि वारसी, अमरेंद्र जी, रंगकर्मी संजय पाल, डी राजन, रंगकर्मी साहेब यादव, भुनेश्वर ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Related posts

राजनीतिक दल अब अपना वित्तीय लेखा-जोखा ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे; निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों द्वारा तीन प्रकार की रिपोर्ट – योगदान रिपोर्ट, लेखा परीक्षा किया गया वार्षिक विवरण और चुनाव के दौरान किए गए व्यय के विवरण – दाखिल करने के लिए एक वेब-पोर्टल शुरु किया

rktvnews

वुर्फेल ने सोनीपत में अपना अत्याधुनिक स्टूडियो किया लॉन्च, जो मॉड्यूलर किचन और वार्डरोब के लिए बेहतरीन डिज़ाइन पेश करेगा।

rktvnews

दिल्ली दक्षिण सीजीएसटी अधिकारियों ने 7.85 करोड़ रुपये की जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया; चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर ‘नाटू नाटू’ की पूरी टीम को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विभागीय सेमिनार और पोस्टर कंपटीशन आयोजित!स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

राजस्थान युवा महोत्सव – 2023 का जमा रंग, ब्लॉक स्तर पर हो रहा प्रतियोगिताओं का आयोजन, उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे युवा।

rktvnews

Leave a Comment