RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विभागीय सेमिनार और पोस्टर कंपटीशन आयोजित!स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 अक्टूबर।महिला कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विभागीय सेमिनार और पोस्टर कंपटीशन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्या प्रो मीना कुमारी, पीजी विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान डा लतिका वर्मा ,गेस्ट स्पीकर के रूप में डॉक्टर प्रियंका पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सादिया हबीब ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।प्राचार्या ने अपने भाषण में स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इस युक्ति की सार्थकता पर विस्तार से चर्चा की। डॉक्टर लतिका वर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक टिप्स को छात्राओं को बताया ।डॉ प्रियंका पाठक ने मानसिक स्वास्थ्य किस तरह से हमारा मानवीय अधिकार है पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कंचन कुमारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर रबाब फातिमा ने किया। पोस्टर कंपटीशन में भी अनेक छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान समिधा कुमारी द्वितीय स्थान सुनिधि कुमारी और गीता चौरसिया ने प्राप्त किया तीसरे स्थान पर खुशबू कुमारी, बबली त्रिपाठी और कुमारी निकिता, कोमल कुमारी, जीनत परवीन थी।
कार्यक्रम के संचालन में स्नेह लता पाठक एवं राधे श्याम का भी सहयोग रहा ।

Related posts

पितृपक्ष मेला के दौरान बनाये जाने वाले विभिन्न पार्किंग स्थल का निरीक्षण ज़िला पदाधिकारी द्वारा किया गया।

rktvnews

दिवंगत कवयित्री को समर्पित कविता:संवेदना के स्वर थी गायत्री सहाय

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

rktvnews

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक- मंत्रिमंडल का अहम निर्णय अब पार्ट टाइम कार्मिकों को भी मिलेंगे सेवानिवृत्ति परिलाभ – मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक – पार्ट टाइम कार्मिकों को राहत, जयपुर में बनेगा पहला जेम बोर्स

rktvnews

महिलाओं की मदद के लिए दरभंगा के सात प्रखण्डों में बनेंगे जीविका दीदी अधिकार केन्द्र।

rktvnews

Leave a Comment