
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 अक्टूबर।प्रतिभा खोज समिति,कोईलवर प्रखंड भोजपुर आरा के संस्थापक, पूर्व जिला नजीर आनंद मोहन सिन्हा को दीक्षांत समारोह में दिनांक 7 अक्टूबर 2023 को विद्यावाचस्पति की मानक उपाधि से विभूषित किया गया। यह आयोजन जीवनदीप महाविद्यालय बड़ा लालपुरा चांदमारी वाराणसी यूपी में आयोजित किया गया था। यह सम्मान कुलपति डॉक्टर विनय कुमार पाठक एवं प्रति कुलपति प्रो जंग बहादुर पांडे थावे विद्यापीठ से प्रदान किया गया ।इस आयोजन में राष्ट्रीय स्तर के 21 विद्वानों को विद्यासागर तथा 31 को विद्यावाचस्पति की उपाधि का मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।इसके चयन का आधार शैक्षणिक साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए निर्धारित था। अपने उद्गार व्यक्त करते हुए आनंद मोहन सिन्हा ने बताया कि यहां जाकर मुझे काफी अनुभव तथा अनेक वक्ताओं के विचार से काफी प्रभावित हूं ।इस समारोह की खास विशेषता रही कि क्षेत्रीय भाषाओं का हिंदी रूपांतरण किया जा रहा है जो सराहनीय कदम है। इससे हिंदी को समृद्ध और एक दूसरे से जोड़कर सशक्त बनाने का प्रयास चल रहा है। इसमें भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका आदि प्रमुख हैं। उन्होंने आयोजन के बारे में कहा की एक बात बहुत ही अच्छी लगी जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन भोजपुरी गीत सुंदर से भूमि भैया भारत के देशवा से मोरे प्राण बसे हिमखोह रे बटोहिया….. से किया गया।
