RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत तपोवन से कौड़ियाला तक संचालित राफ्टिंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)28 मई।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत तपोवन से कौड़ियाला तक संचालित राफ्टिंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने राफ्टर्स के लिए मार्केट बनाने और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम पर बल देने की बात कही। मुख्य सचिव ने राफ्टर्स के लिए मार्केट बनाने, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम पर बल देने, राफ्टिंग की ड्रोन फुटेज लेने और रिवर राफ्टिंग व क्याकिंग नियमावली का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक/चालान की कार्रवाई जिला प्रशासन के स्तर से किए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने भद्रकाली में केदारनाथ/बदरीनाथ एवं गंगोत्री/यमुनोत्री धाम यात्री पंजीकरण जांच केंद्र का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि चारधाम यात्रा के ट्राय जंक्शन पॉइंट भद्रकाली में यात्रियों के पंजीकरण की जांच कर ही वाहनों को आगे भेजा जा रहा है।
इस मौके पर डीएफओ जीवन डगाड़े, एडीएम के.के. मिश्रा, एएसपी टिहरी जे.आर. जोशी, एआरटीओ सतेंद्र राज, एसडीएम देवेंद्र नेगी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: शाहपुर और बिहिया प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए आर के सिंह।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक।

rktvnews

हरियाव-जसपुर लाईमस्टोन ब्लॉक की प्रीमियम दर पर सफल नीलामी, पचास चालीस में 5585 करोड़ का मिलेगा राजस्व:एसीएस वीनू गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:रोहतास ने बक्सर को दो विकेट से हराया।

rktvnews

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ब्राज़ील के बेलेम में आयोजित कॉप 30 में शामिल; अंतरराष्ट्रीय बाघ गठबंधन पर उच्च-स्तरीय मंत्रिस्तरीय सभा में भारत का पक्ष प्रस्तुत किया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के रोजगार सृजन की योजनाओं को किया आसान, आवेदनों के प्राप्ति हेतु,किया ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment